मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने (CM Yogi flagged) बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई वाहनों में राहत सामग्री भरकर अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से गुरुवार सुबह रवाना किया। यह राहत सामग्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय की तरफ से भेजी गई है।

  • इन गाड़ियों लइया, बिस्कुट, पीने का पानी, गेहूं, चावल, आटा, सहित कई प्रकार की सामग्री भरकर भेजी गई है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है।
  • उन्होंने कहा जिन जिलों में बाढ़ से लोग प्रभावित हैं उन जिलों में राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
  • बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजकर इसकी शुरुरात की थी।

यूपी में जारी है बाढ़ का कहर

  • गौरतलब है कि पिछले दिनों से यूपी के 24 जिले बाढ़ के प्रकोप से घिरे हुए हैं।
  • इनमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।
  • बाढ़ से गोरखपुर, बाराबंकी, मऊ, गोंडा, लखीपुर खीरी, बाराबंकी, मऊ, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, सन्तकबीरनगर, आज़मगढ़, देवरिया सहित कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से अधिक बह रहा है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पिछले शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित जिलों का निरीक्षण किया था।
  • मऊ में बाढ़ के प्रकोप के चलते चार ब्लाकों के 1500 प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई बंद कर दी गई है।
  • वहीं जिन गाड़ियों में सीएम ने राहत सामग्री भरकर भेजी है उन गाड़ियों की हालत जर्जर थी।
  • किसी किसी में तो इंडिकेटर तक टूटे हुए थे।
  • सीएम ने राहत सामग्री से भरी गाड़ियों को पांच कालिदास मार्ग से रवाना किया।
  • इस दौरान भारतीय (CM Yogi flagged) जनता पार्टी के कई नेतागण भी मौजूद रहे।

https://youtu.be/GYlGXDcEzGs

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें