[nextpage title=”video” ]

मेरठ में एक बार फिर खाकी का खौफ देखने को मिला है। ताजा मामला मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी में सिपाही के परिवार और कॉलोनी के लोगों का विवाद गरमाता जा रहा है।

  • यहां डॉयल 100 में तैनात सिपाही के खौफ से लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बेचने के पोस्टर लगा दिए हैं।

अगले पेज पर देखिये वीडियो के साथ पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

यह है पूरा मामला

https://youtu.be/5soock1g08M

  • जानकारी के मुताबिक, देवलोक कॉलोनी वालों ने सिपाही व उसके परिवार से परेशान होकर अपने घरों के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
  • इन पोस्टरों में लिखा है कि पुलिसकर्मी के बेटों की छेड़छाड़ से परेशान होकर मकान बेच रहे हैं।
  • पोस्टर लगने के बाद भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
  • दरअसल, मामला मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के देवलोक कॉलोनी सी-ब्लॉक का है जहां लोगों ने अपने घरों पर पोस्टर लगा दिए हैं।

सिपाही के बेटों पर लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप

  • कॉलोनो की महिलाओं ने सिपाही के बेटों पर लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाने, धमकी देने की शिकायत की थी।
  • इस पर विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलोनी की लड़कियों व महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो चुका है।
  • वहीं कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 6 माह पहले इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी लेकिन अभी तक इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • आप को बता दें कि देवलोक कॉलोनी के लोगों ने अपने मकान पर पोस्टर चिपका दिए है।

कॉलोनी से पलायन करने को मजबूर पीड़ित

  • पोस्टर में लिखा है कि सिपाही के बेटों की गुंडई से परेशान हैं जो कॉलोनी में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।
  • ऐसे में अपना मकान बेच कर कॉलोनी से पलायन कर रहे हैं।
  • सिपाही जगनपाल सिंह यूपी डायल 100 में तैनात है जिसका आतंक लगतार बढ़ता जा रहा है।
  • वहीं एसपी सिटी मेरठ आलोक प्रयदर्शी ने इस पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को दे दी है।
  • सीओ का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद आगे की कार्रवाई सिपाही के खिलाफ की जाएगी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें