[nextpage title=”protest” ]

राजधानी में विधानभवन के सामने मंगलवार दोपहर दो बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन दर्जन से ज्यादा दलित महिलाओं ने सड़क जाम कर दी।

  • हरदोई जिले के पतसेनी ठाकुरगंज गांव से आईं यह महिलायें गांव की ही अनीता से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले सगे भाईयों पर कार्रवाई की मांग कर रही थीं।

अगले पेज पर देखिये वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”protest” ]

न्याय न मिलने से हरदोई से पहुंची राजधानी

https://youtu.be/gcJkmj_k-zg

  • न्याय की आस में लखनऊ आई अनीता (38) पत्नी सुशील ने बताया कि विगत 29 जनवरी की शाम 6 बजे वह घर का सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी।
  • तभी पड़ोसी गांव कछौना के रमेन्द्र, कौशलेन्द्र और अमरेन्द्र पुत्र राम सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया।
  • विरोध करने पर तीनों भाईयों ने दुष्कर्म की नियत से उसे जबरन अपनी इआॅन गाड़ी में घसीट लिया।
  • शोर मचाने पर उसे लात घूंसों से जमकर पीटा।

दी आत्मदाह की चेतावनी

  • इसी बची चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी भाभी रूबी और मामी मुधरानी सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए।
  • खुद को घिरता देख दबंग उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले।
  • अनीता ने बताया कि शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया।
  • पीड़िता ने तीनों भाईयों को गिरफ्तार नहीं करने पर विधान भवन के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें