भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (bjp office lucknow) में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कर्मचारी वहां गेट के पास नीम के पेड़ पर चढ़ गया। पीड़ित बीआरएस रुकवाने के लिए पेड़ पर चढ़ा। वह वहां से कूदने की धमकी दे रहा था।

  • उसे पेड़ पर चढ़े देख लोगों के कान खड़े हो गए।
  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ता उसे नीचे उतरवाने का प्रयास कर रहे हैं।
  • युवक का नाम देवेंद्र मोहन मिश्रा बताया जा रहा है, वह बाराबंकी का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- चुनावी प्रतिस्पर्धा में वर्चस्व की जंग के लिए रची गई खौफनाक साजिश!

क्या है पूरा मामला

  • पीड़ित के मुताबिक, बाराबंकी जिले में यूपी स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड है।
  • यह कंपनी धागे (सूत) बनाने का काम करती है।
  • इस कंपनी में सकैड़ों कर्मचारी काम करते हैं।
  • पीड़ित देवेंद्र के अनुसार, पिछली 31 मई 2017 को करीब 350 कर्मचारियों को कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के बीआरएस दे दिया।
  • एक जून को कंपनी ने इन सभी कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया।
  • इससे सभी कर्मचारी बेहद दुःखी हैं।

ये भी पढ़ें- SP ऑफिस में महिलाओं ने युवक को चप्पलों से पीटा, देखती रही पुलिस!

जन सहयोग केंद्र में पहुंचा था समस्या लेकर

  • पीड़ित मंगलवार को अपने सहयोगियों के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचा।
  • यहां जन सहयोग में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी समस्याएं सुन रहीं थीं।
  • पीड़ित ने अपनी परेशानी बताते हुए बताया कि उसे और 350 कर्चारियों को एक तो 22 महीने से वेतन नहीं दिया गया ऊपर से बिना किसी सूचना के कंपनी से निकाल दिया गया।
  • इससे सभी कर्मचारी बेरोजगार हो गए।
  • समस्या के हल का कोई सही आश्वासन ना मिलने पर वह नीम के पेड़ पर चढ़कर हंगामा काटने लगा।

ये भी पढ़ें- वीडियो: दुल्हन को आशिक ने दी मंडप से उठाने की धमकी!

एक घंटे पुलिस रही हलकान

  • देवेंद्र बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे नीम के पेड़ पर चढ़ा।
  • जैसे ही उसे पेड़ पर चढ़े लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।
  • इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस को भी छकाता रहा।
  • इस दौरान वहां लोगों का जमावड़ा लग गया।
  • साथ भी सड़क पर भी भीड़ की वजह से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
  • पीड़ित करीब दोपहर के 1:30 बजे पेड़ के ऊपर से अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद नीचे उतरा।
  • इसके बाद उसे पुलिस हजरतगंज कोतवाली ले गई।
  • यहां पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें