राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित (rml hospital lucknow) डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां पड़े एक महिला के शव को कुत्ते नोच रहे थे, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तीमारदारों ने जब ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की।

लखनऊ एनकाउंटर: 15 हजार का इनामी बदमाश और दो दारोगा गोली लगने से घायल

क्या है पूरा मामला?

  • पुलिस के मुताबिक, चिनहट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की रहने वाली ऊषा तिवारी (40) नाम की महिला ने बीती रात घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक पी लिया था।
  • इसके बाद उसे परिजनों ने डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था।
  • यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद महिला को पोस्टमार्टम हॉउस में रखवा दिया था।

बीजेपी विधायक पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप, पत्र में हुआ खुलासा

  • बताया जा रहा है कि देर रात पीएम हॉउस का चैनल बंद कर दिया गया था।
  • लोहे के चैनल का कुछ हिस्सा खुला था, इसी के रास्ते से कुत्तों ने प्रवेश किया।
  • कुत्तों ने मृत महिला के मुंह को नोच कर खा लिया।
  • खून से लथपथ महिला के शव को कुत्तों ने खूब घसीटा।
  • कुत्तों के खून से सने पैरों के निशान फर्श पर देख वहां परिजनों के होश उड़ गए।
  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सौतेले भाई ने साले के साथ मिलकर किया था प्रदीप का कत्ल, तीन गिरफ्तार

घोर लापरवाही आई सामने

  • अभी पिछले दिनों डॉक्टरों की लापरवाही ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना से पूरे देश में यूपी को शर्मसार किया था।
  • इसके कुछ दिन बाद ही लोहिया अस्पताल में हुई इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग को शर्मासर कर दिया है।
  • महिला के शव को कुत्तों ने नोच नोंच कर खाया।
  • इसमें अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों तथा अस्पताल के कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है।
  • अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या लापरवाह कर्मचारियों पर अस्पताल प्रशासन कोई कार्रवाई करता है कि नहीं।

बीसवीं मंजिल के कूदकर महिला ने की आत्महत्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें