राजधानी के हुसैनगंज इलाके में पति-पत्नी की कमरे के अंदर लाश (double murder) मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी का शव बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। वहीं पति का शव फांसी पर लटका था। प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो दोनों की हत्या की गई है।

  • युवक का शव लटकार कहानी को अलग रूप दिया गया है।
  • लेकिन पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी पर लटक गया इससे उसकी भी मौत हो गई।
  • फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- चुनावी प्रतिस्पर्धा में वर्चस्व की जंग के लिए रची गई खौफनाक साजिश!

क्या है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, हुसैनगंज के अलंकार रोड मुराद अली लेन निवासी भगवती सिंह राजभवन में माली हैं।
  • उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं।
  • भगवती का बेटा मंजीत सिंह (25) मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
  • उसकी करीब चार महीने पहले बाराबंकी रहने वाली सीमा (22) के साथ शादी हुई थी।
  • लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने लगी।
  • घरवालों की माने तो सीमा बार-बार मायके जाने की जिद करती तो मंजित से उसका झगड़ा हो जाता था।

ये भी पढ़ें- SP ऑफिस में महिलाओं ने युवक को चप्पलों से पीटा, देखती रही पुलिस!

  • सोमवार की रात पति-पत्नी खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए।
  • मंगलवार सुबह जब मंजीत की मां रमना सिंह दोनों को जगाने के लिए पहुंची तो कमरा बंद देखा।
  • उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
  • उसे लगा कि बेटा और बहू सो रहे हैं लिहाजा वह चली आई।
  • लेकिन सुबह आठ बजे जब मंजीत और सीमा नहीं उठे तो रमना दोबारा से उनके कमरे में पहुंची, दरवाजा अंदर से बंद था।
  • उसने खिड़की से झांका तो मंजीत का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रहा था।
  • जबकि सीमा का शव बेड पर पड़ा हुआ था।
  • इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
  • इस घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए।

ये भी पढ़ें- वीडियो: दुल्हन को आशिक ने दी मंडप से उठाने की धमकी!

हत्या या आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

  • पति-पत्नी की मौत की अब गुत्थी उलझी सी लग रही है।
  • परिवार वालों के अनुसार झगड़े के बाद दोनों ने खुदकुशी कर ली है।
  • लेकिन पुलिस ने आशंका जताई है कि पहले पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • लेकिन सीमा के परिवार वालों ने दोनों की हत्या करने का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है।
  • उनका आरोप है कि बेटी के गले पर कसाव के निशान थे।
  • जिस तरह से मंजीत का शव फंदे से लटक रहा था उससे लगता है कि उसकी हत्या करके लटकाया गया है।
  • फिलहाल इस मौत की गुत्थी में असली मामला क्या है यह जांच का विषय है।
  • पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
  • पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

कहीं आर्थिक तंगी या बीमारी तो नहीं वजह?

  • हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो मंजीत किसी बीमारी से परेशान था, इससे सीमा नाखुश रहती थी।
  • पुलिस का कहना है कि यह भी दंपति की मौत की वजह हो सकती है।
  • या तो फिर आत्महत्या करने के पीछे आर्थिक तंगी हो सकती है।
  • पति ने पत्नी की हत्या करके फांसी लगाई या कोई और कहानी है, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में नीम के पेड़ पर चढ़े युवक का हंगामा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें