[nextpage title=”text” ]

समाजवादी पार्टी की ‘लोहिया ग्रामीण बस सेवा’ की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आगामी 25 सितंबर को भगवा रंग में रंगी अंत्योदय बसों (antyodaya bus sewa) का संचालन करने जा रही है।

आसमान से खेत में गिरा विमान का पुर्जा, मचा हड़कम्प!

अगले पेज पर देखिये वीडियो के साथ पूरी खबर

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

एक बस को बनाने में खर्च होंगे 24 लाख रुपये

  • उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम ये बसें कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला (डॉ. राममनोहर लोहिया कार्यशाला) में तैयार करवा रहा है।
  • ऐसा कहा जा रहा है कि एक बस को बनाने में 24 लाख रुपये खर्च होंगे।
  • बसों के रंग-रूप पर परिवहन मंत्री ने अंतिम मुहर लगा दी है।
  • ऐसे में रोडवेज के बेड़े में अब भगवा रंग की बसें भी शामिल हो जाएंगी।
  • इन भगवा बसों का पहला मॉडल बनकर तैयार होने वाला है।
  • बताया जा रहा है कि इन भगवा बसों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का फ्लैट में शव मिलने से हड़कंप

पहले चरण में 50 साधारण सेवा की बसें

  • इस मामले में रोडवेज कार्यशाला इंचार्ज पीएन वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम पहले चरण में 50 साधारण सेवा की बसों को अंत्योदय सेवा के रूप में चलायेगा।
  • सभी बसें रोजाना कार्यशाला में तैयार की जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री के आवास की छत से टपका पानी, मची खलबली

  • समय रहते 50 बसों का निर्माण पूरा होने पर 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी पर बस को हरी झंडी दिखाने की तैयारी है।
  • पूर्व की सपा सरकार ने गरीबों के लिए लोहिया ग्रामीण बसों की शुरुआत की थी।
  • इन बसों का किराया अन्य बसों की तुलना में 25% कम रखा गया था।
  • इसी तर्ज पर भाजपा ने भी गरीबों की सुविधा के लिए अंत्योदय बस सेवा चलाए जाने की तैयारी कर ली है।

वीडियो: यूपी के इस प्राचीन मंदिर को छूकर घट जाता है बाढ़ का कहर, जानें क्या है मान्यता

  • इसका किराया भी सामान्य बसों की तुलना में खासा कम होगा।
  • रोडवेज कार्यशाला के इंचार्ज पीएन वर्मा ने बताया कि अंत्योदय बस सेवा में शामिल सभी बसें भगवा और सफेद रंग में रंगी होंगी।
  • बसों का डिजाइन और कलर लगभग फाइनल हो चुका है।
  • हालांकि भगवा रंग की इन (antyodaya bus sewa) बसों की डेमो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वीडियो: राप्ती नदी में बाढ़ के कहर से बह गया शौचालय

जन्मदिन पर किया जायेगा शुभारंभ

  • मुख्य प्रधान प्रबंधक संचालन इतिहास गावा ने बताया कि इन बसों का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर होगा।
  • इस पर परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मंजूरी का ठप्पा लगना बाकी है।
  • मॉडल पास होते ही परसों को बनाने का काम तेज हो जाएगा।
  • परिवहन मंत्री ने पेंटिंग का अनुमोदन कर दिया है।
  • यह भगवा (डार्क नारंगी) और सफेद रंग में रंगी जाएंगी।
  • अंत्योदय बस सेवा का किराया साधारण सेवा जितना होगा या फिर इससे कम इस पर फैसला होना बाकी है।
  • योगी सरकार सपा की लोहिया ग्रामीण सेवा बस के मुकाबले अंत्योदय बस सेवा शुरू करने जा रही है। लोहिया ग्रामीण सेवा का रंग हरा व लाल है।
  • इन बसों में यात्रियों को साधारण सेवा की बस की तुलना में 20 फ़ीसदी कम किराया देना पड़ता है।
  • निगम के सूत्रों का कहना है कि अंत्योदय बस सेवा का सफर भी सस्ता हो होने की उम्मीद है।
  • जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नजर में अंत्योदय का मतलब समाज की पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को आगे लाकर उसका विकास करना है।
  • परिवहन निगम ने दीनदयाल उपाध्याय की सोच पर ही नई बसों को अंत्योदय नाम रखा है।

https://youtu.be/krsXbWqmDOs

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें