यूपी के शाहजहांपुर में आज हम व्यापारियों की गुंडई का एक ऐसा नजारा दिखाएंगे जिसे देखकर किसानों की रूह कांप जाएगी। धान बेचने आए सिख किसान को व्यापारियों ने उनकी आढ़त पर धान ना बेचने पर पहले तो आढ़त पर जमकर पीटा और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। जब किसान जान बचा कर भागा तो व्यापारियों ने किसान को पुलिस से छीनकर पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। (Grain traders beaten)

Naveen Galla Mandi Roza Shahjahanpur

बेरहम पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारा, घायल

  • इस दौरान व्यापारियों की भीड़ के सामने बस पुलिस लाचार नजर आई।
  • वहीं सत्ता पक्ष और व्यापारियों के दबाव के चलते किसान पर ही लूट और हमले का झूठा मुकदमा दर्ज कर घायल किसान को ही गिरफ्तार कर लिया।
  • किसान थाने में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

अमित शाह का पुरोहित बताकर भाजपा नेता से 7 लाख रूपये ठगे

जबरन धान बेचने का बना रहे थे दबाव

  • जानकारी के मुताबिक, मामला थाना रोजा के मंडी समिति का है।
  • यहां थाना पाली नरसिया मऊ निवासी दिलबाग सिंह ट्रैक्टर ट्राली में भरकर अपना धान रोजा मंडी बेचने आया था।
  • किसान का आरोप है कि आढ़ती सचिन अग्रवाल और उसके साथी जबरन उसका धान अपनी आदत पर तौलाना चाहते थे।
  • उसने अपना धान सामने ही, दूसरी पप्पू की आढ़त पर बेच दिया।
  • जिसके बाद आक्रोशित व्यापारियों और उसके साथियों ने व्यापारी को अपनी आढ़त पर पहले बंधक बनाकर पीटा।
  • जब किसान अपनी जान बचा कर भागा तो व्यापारियों ने किसान को पूरी मंडी में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। (Grain traders beaten)
  • इस दौरान किसान अपनी जान बचाने की दुहाई और भीख मांगता रहा, लेकिन सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन बनी रही।

https://youtu.be/z-SVZuuVp24

बीडीएस की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध में शोहदे ने की पिटाई

दारोगा के सामने पीटा, तमाशा देखती रही पुलिस

  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब किसान को बचाने की कोशिश की तो व्यापारियों ने किसान को पुलिस से छीन कर पुलिस की मौजूदगी में लाठी डंडों से जमकर पीटा।
  • इस दौरान पुलिस सिर्फ यही करती नजर आई कि बस करो मर जाएगा।
  • फिलहाल व्यापारियों की पिटाई से लहूलुहान किसान दिलबाग सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आचार संहिता के उलंघन पर WhatsApp ग्रुप एडमिन को होगी जेल

खुद को फंसता देख पीड़ित पर ही लिखा दिया लूट का मुकदमा

  • किसान की हालत नाजुक देखते हो व्यापारियों ने खुद को फंसता देख बिचारे पिटे किसान के खिलाफ ही लूट का मुकदमा लिखा कर उसे गिरफ्तार करवा दिया।
  • जिंदगी और मौत से जूझ रहा किसान अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

वकील ने FIR लिखे जाने के बाद थाने में फाड़ दी तहरीर

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के दबाव में काम कर रही पुलिस

  • किसान का आरोप है नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के दबाव के चलते पुलिस ने दोषी व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उस को गिरफ्तार कर लिया है।
  • गंभीर हालत में घायल किसान जिला अस्पताल की जगह थाने में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
  • फिलहाल सत्ता पक्ष के दबाव और व्यापारियों की गुंडई के आगे पुलिस नतमस्तक नजर आ रही है।
  • वहीं व्यापारी जमकर खुली गुंडई पर उतारू है अब देखना यह है कि पीड़ित किसान को योगी सरकार में इंसाफ मिलता है या नहीं।

गरीब किसान पर दर्ज किया लूट का मुकदमा

  • वहीं पुलिस ने दबंग आढ़तियों की तहरीर पर गरीब किसान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर दिया।
  • किसान का आरोप है कि दबंग आढ़तियों ने खुद को फंसता देखा तो फौरन पुलिस से सेटिंग्स कर ली। (Grain traders beaten)
  • पुलिस ने दबंग व्यापारी सचिन का मेडिकल करा कर गरीब किसान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
  • घायल के सिर मे गंभीर चोटें आई है।
  • जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराना चहिये था उसको पुलिस इस हालत में थाने पर ही बैठाए रखा है।

बयान देने से बच रहे जिम्मेदार

  • ऐसे में सवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस पर खड़े हो गए है।
  • क्योंकि जब पुलिस के सामने दबंग गरीब को पीटते रहे और पुलिस मूर्ख दर्शन बनी देखी रही।
  • उसके बाद जब मुकदमा दर्ज करने का नंबर आया तो गरीब किसान को ही झूठे मुकदमे पर फंसा दिया। (Grain traders beaten)
  • वहीं जब इस मामले पर पुलिस के आलाधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कोई भी कैमरे पर आने को राजी नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें