राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश का कहर (heavy rain) देखने को मिला। लखनऊ में बारिश ने नगर निगम और जलकल विभाग की पोल खोल कर रख दी। शहर के डालीगंज के बुद्धा पार्क के पास बने रेलवे अंडर पास के नीचे पानी इस कदर भर गया कि रोडवेज की आधी बस पानी में डूब गई। जलभराव इतना था कि लोग तैर के निकल रहे थे वहीं बस में फंसे यात्रियों को खिड़की के रास्ते लोहे की सीढ़ी की मदद से निकाला गया।

आंकड़ों में देखिये किस वर्ष कितने लगाए गए पौधे!

विकासनगर में बच्चे की मौत पर हंगामा

  • शहर के विकास नगर इलाके के सबौली गांव के पास नाले में एक बच्चा डूब गया।
  • यह देख लोगों ने उसकी तलाश की।
  • काफी देर बाद जब बच्चा बेहोशी हालत में मिला तो उसे आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
  • जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
  • परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।
  • वहीं जब बारिश ने बच्चे को निगल लिया तो आक्रोशित लोगों ने कुर्सी रोड जाम कर खूब बवाल काटा।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर बाद लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

लखनऊ मेट्रो के0डी0 सिंह स्टेडियम से पॉलिटेक्निक तक निरीक्षण!

घरों में भरा पानी, निकलना दूभर

  • बगैर निगम की लचर सफाई व्यवस्था के चलते शहर भर की नालियां चोक हो गईं।
  • इसके चलते सड़कों पर कमर से ऊपर तक पानी भर गया।
  • वहीं नालियों का गंदा पानी घरों के अंदर घुस गया।
  • इसके चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया।
  • जलभराव की समस्या, हजरतगंज, डालीगंज, फैजुल्लागंज, चौक, ठाकुरगंज, मड़ियांव, हुसैनगंज, निशातगंज, इंदिरानगर, गुडंबा, चिनहट, पीजीआई, अमौसी, आलमबाग, नक्खास, टुड़ियागंज, मवैया, पीजीआई, शहीदपथ, त्रिवेणीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज, कैसरबाग, चारबाग सहित लखनऊ के सभी इलाकों में रही।

वीडियो: मेट्रो प्रॉजेक्ट से जलभराव में 3 बच्चे लापता, एक की मौत पर बवाल!

लगा रहा भयंकर जाम

  • जल भराव के चलते राजधानी की सड़कों पर जल भराव की समस्या रही।
  • लोग पानी से बचने के लिए सड़क के दूसरे छोर पर चलते नजर आये।
  • शार्टकट के चक्कर में लोग विपरीत दिशाओं में वाहन दौड़ाने लगे इसके चलते कई मोहल्लों में जाम की स्थिति बनी रही।
  • शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

वीडियो: लखनऊ में बारिश का कहर, सीढ़ी से निकाले गए रोडवेज से यात्री!

आप ने नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप

  • आम आदमी पार्टी के लखनऊ संयोजक गौरव माहेश्वरी ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • उन्होंने कहा कि नगर निगम के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
  • उन्होंने कहा कि पहली बरसात ने ही नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।
  • उन्होंने बताया कि राजधानी में शनिवार को हुई बारिश से पूरा शहर डूब गया।
  • डालीगंज पुल पर बारिश के बाद रेलवे पुल के नीचे पानी में रोडवेज बस का आधा हिस्सा डूब गया।
  • स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
  • उन्होंने कहा कि नगर निगम ने मानसून आने से पहले शहर के चोक नाले, नालियों की सफाई नहीं कराई।

यूपी में 244 डिप्टी एसपी (सीओ) के तबादले, यहां सूची देखें!

  • पानी की निकासी के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं कराये गये।
  • जिसकी वजह से बरशात का पानी सड़कों पर भर गया।
  • हमेशा की तरह इस बार भी निगम ने कागजों पर सफाई का काम दिखाते हुए करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया है।
  • आम आदमी पार्टी ने निगम की सफाई व्यवस्था पर हमेशा सवाल खड़े करती रही है।
  • निगम द्वारा हर साल किये जा रहे करोंड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की शिकायत नगर विकास मंत्री सहित मुख्यमंत्री से भी की गई लेकिन उनके द्वारा आज तक निगम के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसका खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है।

वृक्षारोपण से ज्यादा वृक्षों का संरक्षण करना जरूरी: सुरेश खन्ना!

 

https://youtu.be/1n4lApfYzmA

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें