अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां पूरे विश्व के लोग योगासन कर रहे थे। तो वहीं ताज नगरी आगरा भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहीं पीछे नहीं थी। ताजनगरी आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगरा के कई स्थानों पर योगासन कार्यक्रम हुए।

  • मगर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
  • तकरीबन 10000 लोगों ने एक साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम योगासन किया।

ये भी पढ़ें- तस्वीरें: लखनऊ मेट्रो को मिली पांचवीं ट्रेन!

गुब्बारे छोड़कर किया योग का का शुभारंभ

  • इस दौरान केंद्रीय महिला बाल एवं विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज एससी आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।
  • पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी में एडीजी अजय आनंद आईजी मुथा अशोक जैन कमिश्नर के मोहन राव डीएम गौरव दयाल SSP दिनेश चंद्र दुबे भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- योग दिवस में लगीं 1000 बसें, 200 पॉइंट से कर रहीं मदद!

  • कार्यक्रम के शुरुआती दौर में मुख्य अतिथि ने पहले आसमान में गुब्बारे छोड़कर और दीप प्रज्वलित करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित योगासन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली क्रीड़ा भारती के कुशल प्रशिक्षको द्वारा लोगों को योगासन कराया गया।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णाराज और एससी आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आए।

ये भी पढ़ें- वीडियो: सैनिकों ने पहाड़ियों में किया योग!

 

https://youtu.be/-npuA-bNQlc

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें