यूपी के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों की संख्या में कम्प्यूटर अनुदेशक अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उनकी पुलिस से तीखी झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज (lathicharge) कर खदेड़ दिया।

  • सीएम आवास के पास हुए लाठीचार्ज से भगदड़ में कई शिक्षक/शिक्षिकाएं चोटिल हो गए।
  • पुलिस ने कई शिक्षको को हिरासत में लिया है।
  • वहीं अनुदेशकों के प्रदर्शन से सिविल अस्पताल के सामने वाली रोड पर भयंकर जाम लग गया।
  • इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को निकलने में काफी दिक्कत हुई।

ये भी पढ़ें- ट्रिपल मर्डर: सीतापुर हुआ ‘लंका’ में तब्दील, घटना CCTV में कैद!

क्या हैं संगठन की मांग?

  • माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सजदा पंवार ने बताया कि वह काफी लंबे समय से कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए संघर्ष कर रही हैं।
  • पुलिस ने कई बार उनके समर्थकों पर लाठी चार्ज किया फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
  • पूर्व सपा सरकार में कई बार धरना प्रदर्शन, सड़क जाम, आमरण अनशन हुआ लेकिन सरकार ने मांगें नहीं मानी।

ये भी पढ़ें- 3 माह में 6 बार भाजपा नेताओं ने धमकाया, कैमरे में कैद हुई गुंडई!

  • अनुदेशकों ने अब यूपी में भाजपा की सरकार बनने में मदद की लेकिन अभी उन्हें इस सरकार से भी कोई उम्मीद नहीं दिखी।
  • इसी के चलते सैकड़ों अनुदेशकों ने बुधवार सुबह सीएम आवास की तरफ कूच कर दिया।
  • सीएम आवास के पास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने अनुदेशकों को रोक लिया तो पुलिस से झड़प हुई।

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक की गुंडई, होमगार्ड को जड़े थप्पड़!

  • इसके बाद पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज कर दिया।
  • इसमें कई लोग चोटिल हो गए। उन्होंने बताया कि संगठन की मांग है कि राजकीय/अशासकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में 4000 कम्प्यूटर शिक्षक पिछले पांच सालों से लगातार सरकार व शिक्षा विभाग की मंशा के अनुरूप काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- डबल मर्डर: पति-पत्नी की कमरे में लाश मिलने से हड़कंप!

  • लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण 2500 कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवाएं डेढ़ साल पहले निरस्त कर दी गईं।
  • शेष 1500 कम्प्यूटर शिक्षकों की सेवाएं 31 मार्च 2016 समाप्त कर दी गई।
  • इस सभी शिक्षकों को बहाल किया जाये।
  • प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगे शीघ्र नहीं मानी गईं तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ये भी पढ़ें- चुनावी प्रतिस्पर्धा में वर्चस्व की जंग के लिए रची गई खौफनाक साजिश!

https://youtu.be/JShiBqA0lPo

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें