[nextpage title=”Leopard catched by amroha” ]
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लगाए गए फंदे में एक खूंखार तेंदुआ फंस गया। जिसे देखते ही इलाके में दहशत फैल गयी और आस-पास के ग्रामीणों के साथ-साथ थाना देहात पुलिस और वन विभाग की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। अमरोहा देहात थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
अगले पेज पर देखिये वीडियो:
[/nextpage]
[nextpage title=”Leopard caught at Amroha” ]
दिल्ली की विशेष टीम ले गई तेंदुआ
https://www.youtube.com/watch?v=IU-MVWPW3mw&feature=youtu.be
- मामला अमरोहा देहात थाना इलाके के गांव नोरान गांव का है।
- जहां बीती रात कुछ शिकारियों ने गन्ने के खेत में जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए लोहे का फंदा लगाया था पर उसमे कोई छोटा मोटा जानवर न फंसकर खूंखार तेंदुआ फंस गया।
- इसको देखते ही शिकारी तो भाग गए पर गांव में तेंदुए के फंसे होने की की खबर मिलते ही आस-पास के गांववालों के साथ साथ अमरोहा से भी भीड़ खेत पर पहुंचने लगी।
- मामले की जानकारी मिलते ही थाना देहात पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए दिल्ली से विशेष टीम को बुलाने के लिए सूचना दी गयी।
- इसके बाद तेंदुए को वन विभाग के अधिकारी तेंदुएं को अपने साथ ले गए।
[/nextpage]