आम के शौकीनों के लिए राजधानी में दो दिवसीय आम महोत्सव 2017 (mango festival 2017) का सीएम योगी शुभारंभ कर रहे हैं। यह आम महोत्सव कल तक चलेगा। आम महोत्सव आम का नाम याद आते ही आप के मुंह में भी पानी आ जाता होगा। अरे! आये भी क्यों ना…. नवाबों के शहर लखनऊ के मलिहाबाद का आम जो पूरी दुनियां में मशहूर है। जी हां! यह सच है इसीलिए शनिवार को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी इसकी शुरुआत कर रहे हैं। आम महोत्सव में कई मंत्री भी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें- युवती का अपहरण कर चलती ऑटो से फेंका, मौत!

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आम महोत्सव

  • आम महोत्सव-2017 को लेकर खास तैयारी की गई है।
  • इस महोत्सव में आम की 700 से ज्यादा किस्में एक ही जगह आप को देखने और खरीदने को मिलेंगी।

ये भी पढ़ें- नगराम में युवक की गोली मारकर हत्या, दो गिरफ्तार!

  • आम महोत्सव में पूरे देश के आम देखने को मिलेंगे।
  • पूर्व सपा सरकार में आम महोत्सव का आयोजन जनेश्वर मिश्रा पार्क में किया गया था।
  • इस दौरान बेकाबू भीड़ ने आम की लूट मचा दी थी।
  • इस बार आम महोत्सव का आयोजन भाजपा सरकार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 24 और 25 जून को कर रही है।

ये भी पढ़ें- 26 जून से यूपी के 74 बस अड‌्डों पर फ्री वाई-फाई!

  • आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी करेंगे।
  • कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4:00 बजे की जायेगी।
  • आम महोत्सव में भाजपा के तमाम नेता भी मौजूद रहेंगे।
  • उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) की ओर से इसका आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कन्या भ्रूण हत्या की सूचना वाले ‘मुखबिर’ को 2 लाख!

सेल्फी लेने का क्रेज

  • आम महोत्सव में जहां लोगों की भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ती है।
  • वहीं तरह-तरह के आमों के साथ सेल्फी लेने का भी क्रेज भी रहता है।
  • युवतियां और युवा अपने परिवार के साथ विभिन्न आमों की किस्मों के साथ सेल्फी लेते दिखते हैं।
  • इन युवाओं में एक अलग तरीके का क्रेज देखने को मिलता है।
  • आम महोत्सव (mango festival 2017) में हजारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- सेना ने 26 योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें