पिछली 16 सितंबर 2017 को विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली गैंगरेप पीड़िता गुरुवार सुबह (mau rape victim girl) पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय पहुंची। यहां पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ न्याय की गुहार लगाई है।

Exclusive: रामलीला में बार बालाओं का अश्लील डांस

  • पीड़िता का आरोप है कि आत्मदाह के प्रयास के दौरान पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
  • लेकिन स्थानीय पुलिस ने उससे धमकाकर सादे पन्ने पर हस्ताक्षर करवा लिए और अपनी मर्जी से बयान दर्ज कर लिया।
  • पीड़िता का आरोप है कि थाना अध्यक्ष दोहरीघाट राजेश यादव आरोपियों के रिश्तेदार लगते हैं।
  • वह आरोपियों को बचा रहे हैं।
  • पीड़िता का कहना है अगर थानाध्यक्ष को हटाया नहीं गया और उसे न्याय नहीं मिला तो वह शुक्रवार को फिर आत्मदाह करेगी।
  • बता दें कि न्याय ना मिलने से पीड़िता ने पिछले दिनों अपने भाई के साथ आत्मदाह करने राजधानी पहुंची थी।
  • पीड़िता (mau rape victim girl) न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
  • लेकिन योगी सरकार में भी न्याय ना मिलने से उसने यह कदम उठाया।

वीडियो: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 3 की मौत

 

मऊ जिले की रहने वाली है पीड़िता

  • जानकारी के मुताबिक, मऊ जिले के थाना दोहरीघाट इलाके की रहने वाली किशोरी ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे विधानसभा के गेट नंबर 3 के सामने अचानक खुद पर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
  • गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के चलते कड़ी मशक्कत के बाद न सिर्फ किशोरी को आत्मदाह करने से रोका गया, बल्कि एक बड़ी घटना होने से भी बच गई।
  • बताया जा रहा है कि किशोरी दुष्कर्म पीड़िता (mau rape victim girl) है।
  • उसका आरोप है कि दबंगो ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस उसको ही प्रताड़ित कर रही है।

वीडियो: मेरठ एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश मंसूर पहलवान ढ़ेर

नहीं बदल रही खाकी की सूरत

  • प्रदेश सरकार और पुलिस महकमा लाख प्रयास कर ले, लेकिन खाकी की सूरत शायद ही बदल पाए।
  • योगी सरकार में भी पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
  • यह तब है जब दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध पर भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की जगह पीड़िता को ही धमका रही है।
  • यही वजह भी रही कि जब गृह जनपद में पुलिस ने पीड़िता की नहीं सुनी तो भाई के संग लखनऊ आई।
  • किशोरी ने विधानभवन के गेट नंबर तीन के सामने खुद पर मिटटी का तेल डाल लिया।
  • किशोरी खुद को आग लगा पाती इससे पहले महिला पुलिसकर्मियों शिवकुमारी और सुष्मिता यादव की नज़र उस पर पड़ी तो वह दौड़ पड़ीं और दोनों ने कड़ी मशक्क्त के बाद किशोरी को काबू में करने के बाद आत्मदाह करने से रोक लिया।

सियाराम दास ‘स्वयंभू बाबा’ गिरफ्तार, 8 महीने से बंधक बनाकर कर रहा था युवती का बलात्कार

अगवा कर बंधक बनाने का आरोप

  • पीड़िता का आरोप है कि पिछली 4 सितम्बर 2017 को लक्जरी गाड़ी सवार दबंगो ने अगवा कर उसको एक दो दिन तक एक कमरे में बंधक बनाये रहा।
  • इसी दौरान आरोपियों में एक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
  • पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज करने के साथ ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
  • पीड़िता और उसके भाई ने बताया कि जब उसे न्याय नहीं मिल रहा तो जीने का मतलब ही क्या।
  • यही वजह बताकर किशोरी ने विधानभवन के सामने मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
  • मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी दुष्कर्म का शिकार हुई है।
  • जिसके चलते ही उसने लखनऊ में विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
  • सजंय गुप्ता का कहना है कि (mau rape victim girl) मऊ पुलिस से सम्पर्क कर पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।

https://youtu.be/WGS61Fph0pI

वीडियो: एक-एक लाख रूपये लेकर गरीबों को थमा दिया फ़र्ज़ी आवास आवंटन पत्र

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें