देवों की धरती कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं जिनकी अलग अलग मान्यता है। हम आप को बाराबंकी जिले में स्थित एक ऐसे मंदिर (narayan das baba temple) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मान्यता के बारे में सुनकर आप भी आश्चर्य चकित रह जायेंगे।

शिक्षा मित्रों ने रोकी शहर की रफ्तार, घंटों चोक रहे मार्ग

मंदिर की क्या है मान्यता?

  • लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले से करीब 75 किलोमीटर दूर स्थित हेतमापुर गांव में ‘नारायण दास बाबा’ का करीब 1100 साल पुराना प्राचीन मंदिर है।
  • यह मंदिर नारायण साईं मंदिर के नाम से भी प्रसिद्द है।
  • इस मंदिर के पुजारी केदारनाथ ने बताया कि उनके पूर्वजों के अनुसार बाबा नारायण दास बाबा भगवान श्रीकृष्ण का दूसरा रूप माने जाते हैं।
  • बाबा ने अपना शरीर त्याग कर यहीं समाधि ले ली थी।
  • उनके समाधि स्थल पर ही मंदिर की स्थापना की गई।
  • तब से श्रद्धालु यहां मन्नत मांगने आते हैं।
  • इस मंदिर की मान्यता है कि अगर पवित्र मन से जो कोई व्यक्ति यहां मन्नत मांगता है उसकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

बाढ़ प्रभावित गांवों के बचाव में असफल सरकार: रालोद

दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं लोग

  • यहां रहने वाली 90 साल की एक माता जी राजरानी ने बताया कि वर्षों से उन्होंने ऐसा देखा है कि घाघरा नदी के बाढ़ का कहर हर तरफ रहता है।
  • नदी का विकराल रूप गांव में घुस जाता है।
  • लेकिन जब बाढ़ का पानी मंदिर में घुसकर बाबा के समाधि स्थल को स्पर्श कर लेता है उसके बाद बाढ़ का कहर घटने लगता है।
  • लोगों का कहना है कि नदी बाबा के चरण छूकर वापस लौट जाती है।
  • मंदिर के अंदर बाबा की समाधि स्थल, उनके रहने के लिए विस्तर और विस्तर के बगल में ही धनुष भी रखा हुआ है।

वीडियो: यहां ‘गांधी बाजार’ में बिकते हैं पशु

‘भोलानाथ’ लगाते हैं मंदिर में झाड़ू

  • इस मंदिर की सेवा करने के लिए ‘भोलानाथ’ नाम के एक श्रद्धालु झाड़ू लगाते हैं।
  • वह इस मंदिर की सेवा में वर्षों से लगे हैं।
  • मंदिर के महंत जय नारायण थे उनका स्वर्गवास हो चुका है।
  • अब महंत का काम उनकी पत्नी देख रही हैं।
  • यहां के सेवादार राम जी लाल ने बताया कि मंदिर में दीपावली पर एक सप्ताह का मेला लगता है।
  • जबकि हर रविवार को मंदिर परिसर में मेला लगता है।
  • मेले में दूर-दूर से लोग आकर मन्नत मांगते हैं तो जिनकी (narayan das baba temple) मनोकामना पूरी हो जाती है वह बाबा की समाधि पर प्रसाद आदि चढ़ाते हैं।

वीडियो: सहारनपुर में धक्का प्लेट हो गई मुख्यमंत्री की गाड़ी

https://youtu.be/zAUnfKMEIgo

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें