प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर तो पिछले दो दिन राजधानी में अपराध (murder) पर लगाम लगी रही लेकिन उनके जाते ही ताबड़तोड़ वारदातों का सिलसिला फिर शुरू हो गया। ताजा मामला आलमबाग इलाके का है यहां एक विवाहिता की घर के अंदर गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के जीजा ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लोक भवन में 9 वर्षीय बच्ची पर गिरा लोहे का गेट, मौत!

क्या है पूरा घटनाक्रम

  • जानकारी के मुताबिक, आलमबाग के 74-डी लोको कॉलोनी मवैया में रहने वाला पंकज यादव रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
  • इन दिनों उसके घर उसके थाना पचकोहरा फिरोजाबाद निवासी साढ़ू कन्हैया यादव अपनी पत्नी कविता यादव (22) लखनऊ घूमने के लिए आये थे।
  • बुधवार को पंकज सुबह ड्यूटी पर गया था।

ये भी पढ़ें- आर्यावर्त कॉलेज में BPEd प्रयोगात्मक परीक्षा में फर्जीवाड़ा!

  • जब वह दोपहर ढ़ाई बजे खाना खाने के लिए घर आया तो बाहर से दरवाजा बंद मिला।
  • पंकज ने घर के अंदर जाकर देखा तो कविता का शव कमरे में औंधे मुंह पड़ा था।
  • उसका गाला दुपट्टे के सहारे कसा हुआ था।
  • यह नजारा देख पंकज सन्न रह गया।

ये भी पढ़ें- एटीएस ने 2 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया!

  • उसके पुलिस को घटना की सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • सीओ आलमबाग डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि घटना के बाद से मृतका का पति फरार है।
  • उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
  • उन्होंने बताया कि मृतका का 9 माह पूर्व ही विवाह हुआ था।
  • पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- Exclusive: 27 तस्वीरों में देखिये ‘मोदी सेना’ का योग!

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें