[nextpage title=”video” ]

राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 11 बजे दो युवकों के मामूली से विवाद को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया गया।

  • जिस दौरान हिन्दू वाहिनी के सदस्य सहित दो बीएसपी नेताओं ने इस मामले को हवा देने का प्रयास किया।
  • देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।
  • वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बीएसपी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
  • जबकि एक अन्य मौके से फरार हो गया। वहीं पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

अगले पेज पर देखिये पूरी खबर के साथ वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

यह है घटनाक्रम

https://youtu.be/L4GpNRLhfbU

  • जानकारी के अनुसार पारा थाना क्षेत्र में स्थित बुद्धेश्वर चौराहे के पास एलवाई मैनपुरी स्कूल की बस जा रही थी।
  • उसी दौरान काकोरी के प्रधान जमशेद की भी वहीं से गुजर रहे थे।
  • रास्ता कम होने के कारण स्कूल बस से जमशेद की गाड़ी में निशान आ गए।
  • जिसे देख जमशेद आगबबूला हो गए और ड्राइवर को पीटने लगे।
  • जिसे देख सेसलेमपुर पतौरा ग्राम के पूर्व प्रधान गुड्डू गौतम व उनका भाई बब्ली गौतम ने मौके पर पहुंचे और मारपीट न करने को कहा।
  • जिससे जमशेद ने आक्रोशित होकर असलहा निकाल लिया।
  • असलहा देख गुड्डू व उसके समर्थकों ने जमशेद की पिटाई कर दी।
  • किसी तरह जमशेद वहां से भाग निकले और अपने साथियों संग पहुंचकर कई राउंड हवाई फायरिंग की।
  • जिसे देख गुड्डू की ओर से भी कई राउंड फायरिंग की गयी।

करीब आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़

  • वहीं इस दौरान दोनों ही पक्षों की और से जमकर पथराव व तोड़फोड़ भी की गयी।
  • यही नहीं उप्रद्रवियों ने पुलिस की 100 डायल गाड़ी को भी अपना निशाना बनाया।
  • इसके अलावा करीब आधादर्जन से अधिकार गाड़ियां भी तोड़ दी गईं।
  • स्थिति बिगड़ते देख आलाधिकारी सहित कई थानों की फोर्स, पीएसी व आरआरएफ मौके पर पहुंच गयी।
  • वहीं पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया।
  • जबकि इस मामले में पुलिस ने दंगा भड़काने का प्रयास करने के मामले में बीएसपी जिला कोषा अध्यक्ष आनंद यादव, गुड्डू गौतम (बीएसपी सेक्टर अध्यक्ष) को हिरासत में ले लिया।
  • जबकि हिन्दू युवा वाहिनी के अनुभव शुक्ला मौके से फरार हो गए।
  • फिलहाल पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वहीं पुलिस उपद्रवियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें