यूपी के झांसी जिले में यूपी पुलिस ने मानवता को शर्मसार किया है। यहां एक मामले में गिरफ़्तारी (police raids) के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम ने आधी रात को एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की।

  • इतना ही नहीं पुलिस ने दिव्यांग महिला से अभद्रता करते हुए उसे धक्का दे दिया।
  • इससे महिला गिरकर चोटिल हो गई।
  • शोर सराबा सुनकर पड़ोसियों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस को खदेड़ा।
  • आधी रात में ही दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय गए।
  • वहां सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बवाल काटा।
  • काफी देर तक चले हंगामे के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया।

ये भी पढ़ें- वीडियो: तड़पता रहा मासूम, अधिकारी उड़ाते रहे दावत! 

क्या है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बहार में शंकरलाल अपनी पत्नी नेहा के साथ रहता है, नेहा दिव्यांग है।
  • पुलिस ने बताया कि शंकरलाल ने किसी को 40 हजार रुपये का चेक दिया था।
  • यह चेक खाते में पैसे ना होने के चलते बाउंस हो गया।
  • इसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी से बढ़े संक्रामक रोग, पटे पड़े अस्पताल!

  • कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया।
  • इसके बाद से वह फरार चल रहा था।
  • पुलिस ने शंकरलाल के घर में होने की सूचना पर रविवार की आधी रात छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़ी जीप-डीसीएम, 12 घायल!

  • पीड़िता ने बताया कि पति के ना मिलने के बाद पुलिस ने गुस्से में आकर घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने घरेलू सामान उठाकर फेंक दिया।
  • इतना ही नहीं उसे गाली-गलौज करते हुए धक्का दे दिया।
  • इससे वह गिरकर चोटिल हो गई।
  • घटना से आक्रोशित पड़ोसियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
  • हालांकि इस मामले (police raids) में पुलिस ने सोमवार को शंकरलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- एसएसपी ने क्राइम ब्रांच भंग करने का दिया अल्टीमेटम!

https://youtu.be/x58KaV9A9G4

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें