[nextpage title=”Ranjeet yadav attempt to self imulate” ]

राजधानी के विधान सभा के सामने सोमवार सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब एक कानपुर का रहने वाला युवक न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने पहुंच आया। युवक बोतल में मिट्टी का तेल लेकर पहुंचा इससे पहले वह अपने ऊपर तेल उड़ेल पाती लेकिन विधान सभा के आस-पास के इलाके में संकटमोचन की तरह पैनी नजर रखने वाले दारुलशफा चौकी इंचार्ज संजय कुमार गुप्ता और महिला सिपाही शिवकुमारी ने सिपाहियों की मदद से उसे दबोच लिया। युवक का आरोप है कि भूमाफियाओं ने उसकी जमीन पर कब्ज़ा कर लिया और उसे न्याय नहीं मिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पीड़ित को पुलिस ने न्याय का भरोसा दिलाया है। पीड़ित ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उसे 10 दिन के भीतर न्याय नहीं मिला तो वह पत्नी और बच्चों के साथ सीएम के जनता दरबार में आत्मदाह कर लेगा।

अगले पेज पर वीडियो के साथ पढ़िए पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”Ranjeet yadav attempt to self imulate” ]

यह है पूरा मामला

Ranjeet yadav attempt to self imulate

  • जानकारी के मुताबिक, रंजीत यादव निवासी ग्राम टटिया झनाकू परगना व तहसील कानपुर जिला कानपुर नगर का है।
  • उसके नाम आराजी नंबर 398/5 गांव मेंही पुस्तैनी जमीन है इस भूमि पर क्षेत्रीय भूमाफिया अशोक वर्मा, शिव कुमार (बबलू यादव) उर्फ महिमान निवासी ग्राम भावानगर व मुकेश कुमार निवासी 252 पटेल नगर,
  • प्रताप सिंह सिपाही निवासी ग्राम टटिया झनाकू जिला कानपुर नगर सभी एक राय होकर थाना पुलिस व राजस्वकर्मियों की मिलीभगत करके बैनामा करवाने का जबर्दस्ती दबाव बनाते हैं।

जनता दरबार गया तो मिल रहीं धमकियां

  • पीड़ित ने बताया कि उसकी जमीन दबंग अवैध रुप से कब्जा किए हुए हैं।
  • इस संबंध में पीड़ित ने 3 अगस्त व 7 सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाई थी।
  • इसकी जानकारी जब थाना पुलिस व राजस्व कर्मचारी लेखपाल अजय कुमार को हुई तो एक साजिश के तहत भूमाफिया लोग व थाना पुलिस डराने लगे।
  • दबंग कह हैं कि शिकायत करना बंद करो नहीं तो ठिकाने लगा देंगे और फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भिजवा देंगे।

पुलिस भी करती गाली गलौज

  • पीड़ित का आरोप है कि दबंग कहते हैं कि बैनामा कर दो वह पीड़ित के  घर पर भी पुलिस के कहने पर चढ़ाई कर चुके हैं।
  • इतना ही नहीं चौकी पुलिस भी पीड़ित को गाली गलौज करती है।
  • पत्नी द्वारा शिकायत पत्र देने पर उसकी तो सुनवाई नहीं की गई।
  • बल्कि भूमाफियाओं की तरफ से पुलिस ने एक मुकदमा पीड़ित व उसके बेटे के खिलाफ दर्ज कर दिया।

जनता दरबार में आत्मदाह करने की दी धमकी

  • हजरतगंज के दारुलशफा इंचार्ज संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने जो प्रार्थना पत्र दिया है उसमे लिखा है कि वह पुस्तैनी जमीन पर हुए कब्जे को छुड़वाना चाहता है।
  • पीड़ित की जान को खतरा है उसने चेतावनी दी है कि 10 दिन के अंदर अगर उसे न्याय नहीं मिला तो जनता दरबार में जाकर पत्नी व बच्चों सहित आत्मदाह कर लेगा।

अगले पेज पर देखिये वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”Ranjeet yadav attempt to self imulate” ]

https://www.youtube.com/watch?v=jqCKaoPHt7s&feature=youtu.be

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें