विधानसभा के उस समय हड़कंप मच गया जब एक (rape victim girl) पीड़ित किशोरी अपने भाई के साथ आत्मदाह करने पहुंच गई। पीड़ित इससे पहले अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा पाती लेकिन मौके पर मौजूद महिला सिपाही सुष्मिता यादव और शिवकुमारी ने वीरता का परिचय देते हुए उसे दबोच लिया।

लखनऊ: डाला चालक से रिश्वत लेते सिपाही कैमरे में कैद

  • इसके बाद चौकी इंचार्ज दारुलशफा संजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया।
  • पुलिस पीड़िता को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
  • पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
  • लेकिन योगी सरकार में भी न्याय ना मिलने से उसने यह कदम उठाया।
  • फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

महर्षि विद्या मंदिर में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत

मऊ जिले की रहने वाली है पीड़िता

  • जानकारी के मुताबिक, मऊ जिले के थाना दोहरीघाट इलाके की रहने वाली किशोरी ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे विधानसभा के गेट नंबर 3 के सामने अचानक खुद पर मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
  • गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी के चलते कड़ी मशक्कत के बाद न सिर्फ किशोरी को आत्मदाह करने से रोका गया, बल्कि एक बड़ी घटना होने से भी बच गई।
  • बताया जा रहा है कि किशोरी (rape victim girl) दुष्कर्म पीड़िता है।
  • उसका आरोप है कि दबंगो ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
  • आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जगह पुलिस उसको ही प्रताड़ित कर रही है।

वीडियो: प्रिंसिपल के बेटे ने छात्रा के साथ किया गंदा काम

नहीं बदल रही खाकी की सूरत

  • प्रदेश सरकार और पुलिस महकमा लाख प्रयास कर ले, लेकिन खाकी की सूरत शायद ही बदल पाए।
  • योगी सरकार में भी पीड़ितों को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
  • यह तब है जब दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध पर भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार करने की जगह पीड़िता को ही धमका रही है।
  • यही वजह भी रही कि जब गृह जनपद में पुलिस ने पीड़िता की नहीं सुनी तो भाई के संग लखनऊ आई।
  • किशोरी ने विधानभवन के गेट नंबर तीन के सामने खुद पर मिटटी का तेल डाल लिया।
  • किशोरी खुद को आग लगा पाती इससे पहले महिला पुलिसकर्मियों शिवकुमारी और सुष्मिता यादव की नज़र उस पर पड़ी तो वह दौड़ पड़ीं और दोनों ने कड़ी मशक्क्त के बाद किशोरी को काबू में करने के बाद आत्मदाह करने से रोक लिया।

दारोगा का रिश्वत मांगते Audio, दीवान का पैसे लेते Video वायरल

अगवा कर बंधक बनाने का आरोप

  • पीड़िता का आरोप है कि पिछली 4 सितम्बर 2017 को लक्जरी गाड़ी सवार दबंगो ने अगवा कर उसको एक दो दिन तक एक कमरे में बंधक बनाये रहा।
  • इसी दौरान आरोपियों में एक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
  • पीड़िता ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा न दर्ज करने के साथ ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
  • पीड़िता और उसके भाई ने बताया कि जब उसे न्याय नहीं मिल रहा तो जीने का मतलब ही क्या।
  • यही वजह बताकर किशोरी ने विधानभवन के सामने मिटटी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
  • मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरी दुष्कर्म का शिकार हुई है।
  • जिसके चलते ही उसने लखनऊ में विधानभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।
  • सजंय गुप्ता का कहना है कि (rape victim girl) मऊ पुलिस से सम्पर्क कर पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।

https://youtu.be/WGS61Fph0pI

भाजपा के एक माह के खर्च से ज्यादा पैसों की शराब पी जाती है बिरादरी: ओम प्रकाश राजभर

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें