वैसे तो आप ने गरीब लोगों की छतों से पानी टपकने के किस्से सुनें होंगे। लेकिन कैबिनेट मंत्री के आवास की (Siddhartha Nath Singh) छत से पानी टपकने के किस्से आप ने नहीं सुने होंगे। पर ये बात सच है कि यूपी के वर्तमान कैबिनेट मंत्री के गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास से बारिश का पानी टपक रहा है।

फिर परिवर्तन चौक में तोड़ीं गईं बुद्ध प्रतिमाएं

Roof water seepage

परेशान मंत्री ने किया ट्वीट

  • जानकारी के मुताबिक, भाजपा सरकार के वर्तमान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह लखनऊ के 19 गौतमपल्ली में रहते हैं।
  • उनके सरकारी आवास से बारिश का पानी टपकता है।

वीडियो: राप्ती नदी में बाढ़ के कहर से बह गया शौचालय

  • इसकी मंत्री ने कई बार शिकायत की लेकिन राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान नहीं लिया।
  • लेकिन जब कल से हो रही लगातार बारिश से फिर छत टपकने लगी तो कैबिनेट मंत्री ने सोमवार सुबह इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
  • वीडियो ट्वीट होते ही राज्यसंपत्ति विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई।
  • वीडियो में छत टपकते दिखाई दे रही है।

वीडियो: यूपी के इस प्राचीन मंदिर को छूकर घट जाता है बाढ़ का कहर, जानें क्या है मान्यता

  • नीचे जमीन पर चार रंग की बाल्टियां रखी हुई हैं इनमें ये पानी गिर रहा है।
  • अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि जब यूपी में मंत्रियों के आवास सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा।
  • वहीं राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही 6 सदस्यों की टीम भेजी गई है।
  • उन्होंने दावा किया है कि आज ही (Siddhartha Nath Singh) छत की मरम्मत का काम पूरा कर दिया जायेगा।

यमुना नदी में डूबी चार लड़कियों में तीन के शव बरामद

https://youtu.be/g-3jI1Gf35k

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें