ईद आने वाली है और पिछले माह से अभी तक वेतन नहीं मिला। नगर निगम ठेकेदारों को वेतन दे रहा है और कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। यह कहना है नगर निगम कर्मचारियों का। बकाया वेतन जल्द दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को जोन-3 के कर्मचारियों ने जमकर बवाल (rucks protest) काटा।

ये भी पढ़ें- वीडियो: गायत्री के अवैध आशियाने पर चला एलडीए का बुलडोजर!

  • हंगामे के दौरान उन्होंने मारपीट कर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
  • कर्मचारियों के कार्य बहिस्कार से वहां पहुंचे लोग इधर-उधर चक्कर काटते रहे।

ये भी पढ़ें- बकाया फीस ना देने पर स्कूल प्रबंधक ने अभिभावक को पीटा!

आंदोलन की दी चेतावनी

  • उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री रेहान ने बताया कि नगरनिगम जोन-3 में कार्यरत करीब 250 कर्मचारियों को पिछले माह का बकाया वेतन अभी तक नहीं दिया गया है।
  • इसके चलते घरों में खर्चा चलाना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें- विवाहिता को किया जलाकर मारने का प्रयास, केस दर्ज!

  • परिवार वाले भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
  • एक तो ईद आने वाली है दूसरे वेतन नहीं मिल रहा है।
  • कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम ठेकेदारों को भुगतान लगातार कर रहा है लेकिन कर्मचारियों का वेतन रोक रहा है।

ये भी पढ़ें- CMS ने निकाली ‘करो योग रहो निरोग जन जागरण रैली’!

  • नगर निगम के इस रवैये से नाराज होकर शनिवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह और उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने निर्देश के बाद कर्मचारियों ने कार्य बहिस्कार कर दिया।

ये भी पढ़ें- तस्वीरें: गमगीन माहौल में निकाला गया 21वीं रमजान का जुलूस!

  • कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ जोन-3 कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
  • कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि हमारे वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

ये भी पढ़ें- बलिया रिहाई मंच नेता मंगल राम पर जानलेवा हमला!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें