[nextpage title=”video” ]

राजधानी के हजरतगंज के लालबाग स्थित नगर निगम में वेतन ना मिलने से कर्माचियों ने हंगामा काटकर बवाल कर दिया।

  • बवाल के दौरान दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी और गाली-गलौज हुआ।
  • बवाल बढ़ता देख अधिकारी इधर-उधर दफ्तर छोड़कर भागने लगे।
  • इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाकर हंगामा काट रहे कर्मचारियों को बड़ी मशक्कत से शांत करवाया।
  • घण्टों चले हंगामे के बाद हालात काबू में हुए तब तक यहां का कार्य बाधित रहा।

अगले पेज पर देखिये हंगामे का वीडियो:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

वेतन ना मिलने से कर्मचारी हैं नाराज

https://youtu.be/HH2EFhcytGc

 

  • जानकारी के मुताबिक, नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले काफी दिनों से वेतन नहीं मिला।
  • इसके बाद कर्मचारियों ने यह बात अपने कर्मचारी नेता आनंद वर्मा को बताई।
  • आनंद ने कर्मचारियों को को काम ना करने की सलाह देकर कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने और प्रदर्शन करने के लिए।
  • इस बात पर कर्मचारी तैयार हुए और प्रदर्शन करने जा रहे थे।
  • तभी दूसरे कर्मचारी नेता शशि मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारी प्रदर्शन नहीं करेंगे।
  • जिनका वेतन नहीं मिला है वो लोग प्रदर्शन करें।
  • इस बात पर दोनों कर्मचारी नेताओं में कहासुनी होने लगी।
  • बात बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
  • इस दौरान कार्यालय के अंदर खूब गाली-गलौज भी हुआ।
  • हंगामा होते देख अधिकारी दफ्तर छोड़कर भाग गए।
  • इस दौरान खूब एक दूसरे के बीच जमकर जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे भी लगे।
  • काफी देर चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ लेकिन करीब आधे घण्टे बाद नगर निगम में फिर से बवाल हो गया।
  • इस बार काफी हंगामा भी हुआ जिसे काफी देर बाद शांत किया जा सका।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें