[nextpage title=”viral” ]

बीते दिन लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी और भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। मगर आज यात्रियों के लिए शुरू होने के साथ ही मेट्रो में तकनीकी खराबी आ गयी और मेट्रो रुक गयी। इसके बाद ही सपा के कई कार्यकर्ता (sp activist lathicharge) ट्रांसपोर्ट नगर के मेट्रो स्टेशन पहुँचे जहाँ उन्होंने जमकर बवाल काटा।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

https://youtu.be/gS1wLTlCOCc

सपा कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल :

  • लखनऊ मेट्रो के कामर्शियल रन की शुरुआत सीएम योगी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की थी।
  • एक शानदार आयोजन में हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को लखनऊ वासियों के लिए शुरू किया गया था।
  • मगर आज जैसे ही यात्रियों के लिए मेट्रो को शुरू किया गया तो इसमें तकनीकी खराबी आ गयी थी।
  • मेट्रो स्टेशन के आने के पहले ही मेट्रो रोक कर यात्रियों को उसमें से निकाला गया।
  • समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी गो स्मार्ट कार्ड लेकर मेट्रो में सफ़र करने गए थे।
  • मगर जैसे ही उन्हें मेट्रो में तकनीकी खराबी आने की सूचना मिली, वे स्टेशन के तरफ बढ़ने लगे।
  • सपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बवाल काटना शुरू किया।

https://youtu.be/ojH4PPxGSDg

ये भी पढ़ें, वीडियो: सपा कार्यकर्ताओं पर मेट्रो स्टेशन के बाहर लाठीचार्ज

  • मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने से रोके जाने के कारण सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए।
  • सपाइयों का हंगामा बढ़ते देख कर मौके पर पीएसी को बुलाया गया।
  • उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया गया मगर सपाई टस से मस नहीं हुए।
  • इसके बाद पुलिस ने हंगामा रोकने के लिए सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

https://youtu.be/mYSvOzf2Ef0

  • लाठीचार्ज से सपाइयों में भगदड़ मच गयी जिसमें काफी लोग घायल हो गए हैं।
  • इस पूरे प्रदर्शन के दौरान वहां पर यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा था।
  • प्रदर्शन करने वाले सभी नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें, मेट्रो सेवा बाधित होने पर अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें