[nextpage title=”murder in kakori” ]

राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के दोना गांव में रविवार देर रात असलहे से लैस बदमाशों ने सपा के जिला उपाध्यक्ष व प्रधान पति मोहम्मद असलम (45) की चुनावी रंजिश में गोली मार कर हत्या कर दी।

  • हमले के वक्त उनके साथ मौजूद भाइयों सगीर, समीम और मुन्ना को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
  • परिवारीजनों ने गांव के ही चार लोगों पर चुनावी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।
  • गोलीकाण्ड के दौरान प्रधान पति के तीन भाई भी गम्भीर रूप से घायल हो गये।
  • गांव में प्रधान की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में तनाव का महौल हो गया।
  • गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
  • देर रात एसएसपी मंजिल सैनी भी मौके पर पहुंची थीं।
  • उन्होंने हमलावरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
  • लेकिन अभी तक पुलिस ने कातिलों का कोई सुराग नहीं लगा पाया है।

अगले पेज पर देखिये वीडियो के साथ पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”murder in kakori” ]

आखिर किसने किया था फोन

https://youtu.be/Md9xjyUFEI0

  • घरवालों की माने तो वारदात से पहले मृतक असलम के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था।
  • फोन करने वाले ने कहा था कि तुम्हें गांव के बाहर कुछ लोग गालियां दे रहे हैं।
  • इस पर मृतक गांव के बाहर गया था पहुंचकर बात करता हूं।
  • वह अपने भाईयों के साथ गांव के बाहर पप्पू के मकान के पास पहुंचे थे।
  • तभी पहले से घात लगाये बैठे बदमाशों ने सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान असलम (45) को कई गोलियां मारी और बांके से हमला कर दिया।
  • बचाव में दौड़े सगीर, मुन्ना और समीम पर बदमाशों ने बांके और लाठी डण्डों से हमला कर दिया।
  • गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये और बदमाश मौका देखकर फरार हो गये।
  • प्रधान के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल असलम, सगीर, मुन्ना, समीम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
  • जहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया और भाई समीम की हालत गम्भीर बनी हुई है जबकि सगीर, मुन्ना की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है।
  • पुलिस के अनुसार असलम पूर्व ग्राम प्रधान थे।
  • वह मौजूद समय में सपा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष थे उनकी पत्नी शिबा वर्तमान ग्राम प्रधान है।
  • वारदात के पीछे चुनावी रंजिश और जमीनी विवाद सामने आ रहा है।

एक नेता से हुई थी मार-पीट

  • परिवारीजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान असलम का जिला पंचायत चुनाव के दौरान सपा की विरोधी पार्टी के एक नेता से विवाद और मार-पीट हुई थी।
  • रविवार को दूसरे पक्ष ने असलम और उनके भाइयों को पंचायत के लिए बुलाया था।
  • चर्चा है कि पंचायत के दौरान फिर वाद विवाद हो गया।
  • दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद फायरिंग कर दी जिसमें असलम घायल हो गए।
  • ट्रॉमा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
  • घटना के बाद मौके पर एसएसपी मंजिल सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
  • फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है पुलिस बल तैनात है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें