राजधानी लखनऊ में अपराध नियंत्रण में फेल पुलिस लगातार हो रही हत्याओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। पिछले दिनों पड़ी कई डकैतियों के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी कि गुडंबा इलाके में दो सगी बहनों की गला दबाकर निर्मम (two sisters murdered) हत्या कर दी गई। बदमाशों ने लखनऊ पुलिस की गस्त और चौकसी की पोल खोलते हुए फिर से दिनदहाड़े डकैती डाली।

गुडम्बा में डबल मर्डर: दो महिलाओं की हत्या से सनसनी!

  • विरोध करने पर दोनों सगी बहनों को मौत की नींद सुला दिया।
  • चर्चा है कि डकैत घर में अकेली रह रही सगी बहनों के साथ लूटपाट करते रहे और गुडंबा पुलिस चैन की नींद सोती रही।
  • रविवार दोपहर को हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
  • इस दौरान घर का सामान बिखरा मिला लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया।
  • अनहोनी की शंका के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची डॉयल 100 के सिपाहियों ने अंदर जाकर देखा तो वह सन्न रह गए।
  • दोनों सगी बहनों के शव बेड पर पड़े थे और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था।
  • स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदमाशों ने डकैती डाली और विरोध में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।

वीडियो: एटीएस ने की मॉकड्रिल, विधानसभा में बुलेट प्रूफ बॉक्स!

  • इस पुलिस मामले में गुडंबा थानेदार अखिलेश पांडेय की बड़ी लापरवाही देखने को मिली वह इतनी बड़ी घटना होने के बाद घंटों मौके पर नहीं पहुंचे।
  • डबल मर्डर की सूचना मिलते ही आईजी रेंज जयनारायण सिंह, एसएसपी दीपक कुमार, एएसपी ट्रांसगोमती, सीओ सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक एक्स्पर्ट, फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
  • हालांकि एसएसपी का रटा रटाया दावा है कि बहुत जल्द ही इस डबल मर्डर और डकैती केस का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
  • पुलिस ने इस मामले में किरायेदारों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

वीडियो: ट्रामा में हर तरफ शोर और दहशत का आलम!

दोनों बहनों की निर्ममता से ली जान

  • जानकारी के मुताबिक, गुडंबा थाना क्षेत्र के बजरंग विहार 8/2 जीवनधारा कॉन्वेंट कॉलेज के पास कुर्सी रोड गुडंबा में रहने वाले बद्री प्रसाद की पुत्री केसर श्रीवास्तव उर्फ़ जुग्गुन (59), संदल श्रीवास्तव (45) निवासी 8/1 जीवनधारा कॉन्वेंट कॉलेज अकेले रहती थी।
  • मृतकाओं की भतीजी ऋचा श्रीवास्तव ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करती है।
  • उसकी छोटी बहन रोली श्रीवास्तव गोमतीनगर में नौकरी करती है।
  • ऋचा के अनुसार, जहां उनकी बुआ रहती हैं वहां करीब आधा दर्जन से अधिक कमरे बने हैं और किराये दार भी रहते हैं, एक चाचा फ़ैजाबाद में रहते हैं।

मुंबई से आये बुजुर्ग का गोल्फ क्लब के पास मिला शव!

  • बुआ के भाई कुंजबिहारी हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।
  • ऋचा की माने तो बुआ अपने पति से करीब 20 साल से अलग रह रही थीं।
  • एक प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक के अनुसार उसने 11:00 बजे के करीब एक बहन को बाजार जाते देखा था।
  •  शायद इसके बाद ही बदमाश घर में घुसे और दोनों को बंधक बनाकर डकैती डाली।
  • विरोध करने पर दोनों की निर्मम हत्या कर दी।

वीडियो: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी!

  • बदमाश घर का सारा सामान खंगाल कर नगदी और जेवरात लूट कर फरार हो गए।
  • सुबह जब दोनों मृतका देर तक नहीं उठीं तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई।
  • दोपहर तक कोई हलचल ना होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
  • इसके बाद डबल मर्डर का पता चलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
  • आनन-फानन में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद जल्द घटना के खुलासे निर्देश दिए हैं।
  • महिलाओं की निर्मम हत्या का अंदाजा आप तस्वीरें देखकर खुद लगा सकते हैं।
  • कि बदमाशों ने किस तरह से दोनों की जान ली है।

तस्वीरें: ट्रॉमा में शो पीस बने लगे आग वाले के उपकरण!

प्रॉपर्टी विवाद आ रहा सामने, करीबियों पर शक

  • पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में प्रापर्टी विवाद सामने आ रहा है।
  • पुलिस की शक की सुई करीबियों पर गहरा रही है।
  • पुलिस को आशंका है कि किसी करीबी ने तो दोनों की हत्या कर दी है।
  • पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने घटना को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए घर का सामान बिखरा दिया होगा ताकि लोगों को लगे कि लूट हुई है।
  • फिलहाल पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है।
  • पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
  • वहीं खोजी कुत्ता घटना स्थल से कुछ दूर पर बने एक गर्ल्स हॉस्टल में जाकर रुक गया।
  • इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि हत्यारा कहीं आसपास ही है।

वीडियो: रहस्यमय हालत में नहर में पलटी डीसीएम!

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है पुलिस

  • हालांकि इस डबल मर्डर की घटना ने हाईटेक पुलिस की पोल खोल कर रख दी है।
  • अपराध नियंत्रण में तो लखनऊ की पुलिस फेल है लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती है।
  • अधिकारियों की नजरों में अच्छा दिखने के लिए राजधानी की पुलिस शाम होते ही सड़कों पर गस्त की फोटो खिंचवाकर व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर वॉयरल करते जरूर मिल जायेंगे।
  • लेकिन अपराधी समझ चुके हैं कि पुलिस भी केवल सड़कों पर ही फोटो सेशन करती है।
  • शायद यही वजह है कि गलियों और सन्नाटे वाली जगह पुलिस की गस्त ना करने की वजह से ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं।
  • कानून-व्यवस्था की (two sisters murdered) कहानी पिछले दिनों पीजीआई और गोमतीनगर में पड़ी डकैती से ही आप खुद लगा सकते हैं।

आरटीआई: पीएम विदेश यात्रा की सूचना मना!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें