[nextpage title=”up cm” ]
उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग का सोमवार को पूजा-पाठ गोरखनाथ मंदिर के 7 पुरोहितों ने किया। सीएम सुबह सबसे पहले गायों को भोजन कराते हैं फिर खुद खाते हैं।

अगले पेज पर Exclusive वीडियो के साथ खास खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”up cm” ]

सुबह तीन बजे जग जाते हैं योगी

  • मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की पूजा करने आये पुरोहितों के अनुसार महंत आदित्यनाथ योगी सुबह सूरज के उदय होने ही करीब तीन बजे जाग जाते हैं।
  • पुरोहितों ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर के पास वाली बिल्डिंग में महंत जी रहते हैं।
  • उठने के बाद वह धरती मां के पैर छूते हैं, फिर वह स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा करते हैं।
  • सुबह चार बजे योग करने के बाद योगी जी नीचे आकर मुख्य मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं।
  • घंटों पूजा करने के बाद योगी आखिरी में महंत अवैद्धनाथ के मंदिर में पूजा करके पूजा का कार्यक्रम समाप्त करते हैं।

पूजा के बाद गौशाला में खिलाते हैं खाना

https://youtu.be/OYxfYNhPxoY

  • पुरोहितों के अनुसार पूजा करने के बाद योगी बाद आदित्यानाथ गौशाला में जाते हैं।
  • उनकी गौशाला में लगभग 150 से 200 गायें हैं।
  • पुरोहितों का कहना है कि यहां महंत सभी गायों को अपने हाथों से चारा खिलाते हैं।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह सात बजे के करीब खुद नाश्ता करते हैं।
  • इसके बाद वह हल्का शाकाहारी भोजन करते हैं।

योगी दरबार में सुनते हैं समस्याएं

  • पुरोहितों की माने तो सुबह आठ बजे के बाद महंत का रोजाना जनता दरबार होता है।
  • इस दरबार में गोरखपुर शहर और आसपास के लोग आकर अपनी परेशानियां सुनाते हैं।
  • इन समस्याओं का आदित्यनाथ पीड़ितों की समस्याओं का निपटारा करते हैं।
  • योगी के जानने वालों का कहना है की जनता दरबार के बाद, वह गायों को उनके नाम से बुलाते हैं।
  • गाय अपना नाम सुनकर सर हिलाती हैं।
  • इसके बाद शाम के समय में भी सीएम खुद गायों की सेवा भी करते हैं।
  • योगी का मानना है कि असल जिंदगी में ये पशु-पक्षी भी बात करते हैं इसलिए उनका पशुओं से लगाव है क्योकि वह बोल नहीं पाते।
  • योगी आदित्यनाथ रात के 10 बजे सोने चले जाते हैं।
  • उन्हें जानवरों से काफी प्रेम है तभी वह उनकी सेवा में भी जुटे रहते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के नए सीएम के बचपन की कुछ खास तस्वीरें!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें