[nextpage title=”eveteasing from college girls ” ]

एक तरफ प्रदेश सरकार ने यूपी में महिला सुरक्षा के लिए महिला सम्मान प्रकोष्ठ और वीमेन पॉवर लाइन 1090 का गठन किया। सपा सरकार कार्यक्रमों में भी महिलाओं की सुरक्षा का ढिंढोरा पीटती दिखती है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रदेश में महिलाएं और लड़कियां बिलकुल सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में आये दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार, हत्या, दहेज हत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। इन सनसनीखेज वारदातों पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। अब सवाल उठता है कि जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो इंसान कहां जाये? ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले में सामने आया हैं आरोप है यहां पुलिस की चीता पर सवार वर्दीधारियों ने कॉलेज जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने पुलिस वालों की पकड़कर धुनाई की लेकिन पुलिस ने एक मकैनिक को फर्जी फंसा दिया और उसे गिरफ्तार कर मामले को यू टर्न दे दिया अब दो बेगुनाह छात्रों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

अगले पेज पर देखिये वीडियो के साथ पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”eveteasing from college girls ” ]

यह है घटनाक्रम

https://www.youtube.com/watch?v=lUwL6oYQYRo&feature=youtu.be

  • ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले के सदर थानाक्षेत्र के संकटा देवी चौकी क्षेत्र का है।
  • यहां रहने वाली तीन छत्राओं ने दो पुलिस वालों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।
  • सुशीला गर्ल्स डिग्री कालेज में पढ़ने वाली छत्राओं ने यह भी बताया कि ये दोनों पुलिस वाले पिछले 15 दिनों से पीछा कर रहे थे और पुलिस की चीता बाइक (यूपी 31जी 0152) से काफी दूर तक उनका पीछा करते थे और अश्लील हरकत करने के साथ जबरन उठा ले जाने की धमकी भी देते थे।
  • छात्राओं का कहना है कि गुरुवार सुबह जब वह अपनी कोचिंग जा रही थी इसी दौरान चीता बाइक से दो पुलिस की वर्दी पहने पुलिस वाले एक पेट्रोल पम्प पर खड़े थे और जैसे ही तीनो लड़कियां वहां से गुजरी दोनों मनचले पुलिस वालों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
  • छात्राओं ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने अपने घरवालों को दी।
  • छात्राओं का यह भी कहना है जब उन्होंने दोनों मनचले वर्दीधारियों की हरकत का विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों ने पहले तो तमंचा दिखाया बाद में अपनी सरकारी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।
  • वहीं अपने परिजनों के साथ छात्राओं ने पूरी आपबीती कोतवाल को बताया जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घिनौनी हरकत सीसीटीवी में हुई कैद

  • घटना में बड़ा सवाल यही है कि जब वर्दीधारी ही ऐसी घिनौनी हरकत करने पर उतर आएंगे तो लड़कियां किसके सहारे सुरक्षित होंगी?
  • इस मामले में पुलिस अपना पल्ला झाड़ते ही नजर आई।
  • हलाकि इस मामले में जब सदर कोतवाली प्रभारी दीपक शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने आरोपित सिपाहियों को बचाते हुए कहा कि इस घटना में एक आरोपित अमरेंद्र उर्फ़ मिक्का को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घटना में शामिल दो छात्रों की तलाश की जा रही है।
  • लेकिन यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमे दो वर्दीधारी ही छात्राओं से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस के चंगुल में फंसा मैकेनिक

  • थाना प्रभारी के मुताबिक अमरेंद्र पुलिस की गाड़ियों की मरम्मत करने का काम करता है।
  • गुरुवार सुबह वह गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की बात कहकर चीता बाइक लेकर गया था।
  • रास्ते में उसे दो स्कूली छात्र मिल गये जिनके साथ मिलकर उसने छात्राओं से छेड़छाड़ की।
  • लेकिन छात्राओं का आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले कोई और नहीं बल्कि पिस्टल और वर्दीधारी सिपाही ही थे।
  • फजीहत के बाद जब पुलिस ने खुद को फंसता देखा तो पुलिस ने बयान बदलते हुए कहा कि मैकेनिक पुलिस की वर्दी पहन कर गया था इससे मामला और गंभीर हो गया है।
  • फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए मामले की गंभीरता से जांच करवाने के निर्देश दिए हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें