उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आग लगने के बाद देर से पहुंची दमकल देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आग बुझाने के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी को पीटा। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों को खूब पीटा।हालांकि पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया।

क्या है घटनाक्रम?

  • दरअसल मामला जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के नगला बंजारा का है।
  • यहां एक झोपड़ी में आग लग जाने के बाद गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
  • लेकिन सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गए।
  • आरोप है कि अगर पुलिस जल्दी पहुंचती तो घर का सामान बचाया जा सकता था।
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे एसएसआई एनडी तिवारी और मीडियाकर्मी को निशाना बनाया।
  • ग्रामीणों ने एसएसआई पर कंडे मारे साथ जी डंडो से भी उसकी पिटाई कर दी।
  • एसएसआई ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
  • इस घटना के बाद जैथरा पुलिस ने मुख्य आरोपी अवधपाल समेत 2 दर्जन लोगों पर बलवा, मारपीट का केस दर्ज किया किया।
  • हालांकि इस दौरान ने लडकियों और महिलाओं को बिना महिला पुलिस के पकड़कर पीट दिया और गंदी-गंदी गालियां भी दीं।
  • पुलिस की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है।

वीडियो में देखिये पुलिस की पिटाई:

https://youtu.be/H009ySZ7FWk

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें