राजधानी के गौतमपल्ली थानाक्षेत्र (woman jumped) के समतामूलक चौराहे के पास रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पारिवारिक कलह के चलते एक नवविवाहिता ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त वहां काम कर रहे एक युवक ने अपनी जान पर खेलकर विवाहिता की जान बचा ली।

वीडियो: छात्रा ने सुनाई गैंगरेप की दर्द भरी कहानी

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
  • पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर उसे समझकर घर भेज दिया।

लखनऊ: मोहनलालगंज में बीए की छात्रा से बंधक बनाकर गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

क्या है पूरा मामला?

  • थाना प्रभारी गौतमपल्ली अंबर सिंह ने बताया कि सीतापुर संदना की रहने वाली युवती का विवाह उसके भाईयों ने जबरन सीतापुर के ही रहने वाले युवक गोविंद से पांच महीने पहले कराया था।
  • दोनों मयूर रेजीडेंसी में रहकर मजदूरी करते हैं।
  • शादी से नाखुश युवती का आए दिन अपने पति से विवाद होता रहता था।
  • शनिवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
  • सुबह भी उसी बात पर बहस हो गई।

लखनऊ: खूबसूरत लड़की को देखने के चक्कर में बस पलटी, कई घायल

  • विवाद से नाराज युवती ने लोहिया पथ से गोमती नदी में छलांग लगा दी।
  • पुल के पास ही सोलर प्लांट में काम कर रहे डालीगंज निवासी सानू की नजर उस पर पड़ गई।
  • उसने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
  • यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पीएसी के जवान ने नाबालिग से किया कुकर्म

  • पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर उसे समझकर घर भेज दिया।
  • बता दें कि गोमती नदी अब सुसाइड पॉइंट बन चुका है।
  • यहां आये दिन कोई ना कोई आत्महत्या करने की कोशिश करता है या फिर आत्महत्या कर भी लेता है।
  • इसके बावजूद पुलिस और प्रशासन सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं करता है।
  • इसके कारण आये (woman jumped) दिन ये हादसे हो रहे हैं।

बाराबंकी: नहर में गिरी कार, पांच की मौत

https://youtu.be/ziHd4Qii5Hc

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें