[nextpage title=”video” ]

राजधानी के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित ‘वूमेन पावर लाइन 1090’ चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को बीच सड़क पर गिराकर डंडे से पीटना शुरु कर दिया।

अगले पेज पर देखिए वीडियो के साथ पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”video” ]

छेड़छाड़ की कोशिश के बाद हुई घटना

https://youtu.be/o3FRlZ4a4xc

  • यह नजारा देखने के लिए वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई इसी दौरान तमाशा देख रहे किसी एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
  • हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शोहदे को हिरासत में ले लिया।
  • इसके बाद उसके खिलाफ कार्यवाही शुरु की।
  • प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पिटाई के वीडियो में दिख रहे शख्स ने पहले लड़कियों पर फब्तियां कसी।
  • जब लड़कियों ने इसे नजरंदाज किया तो उसके हौसले बढ़ गए।
  • इसके बाद शोहदे ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
  • तभी शोहदे को सबक सिखाने के लिए लड़की ने वहां दुकान लगाने वाले से डंडा लिया और बीच सड़क पर शोहदे की धुनाई शुरू कर दी।
  • शोहदा अपने बचाव में हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन लड़की डंडे बरसाती रही।
  • बीच सड़क पर चल रहे हंगामे को देखने के लिए तमाशा लग गया।
  • तभी मौके पर मौजूद सिपाहियों ने शोहदे को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई की।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें