[nextpage title=”man cut nose of women” ]
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक देवर ने रिश्तों को कलंकित करते हुए उसकी नाक काट कर असहनीय पीड़ा देकर अपमानित किया। इस घटना ने महिला सुरक्षा के सारे दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस महिला के देवर ने इसलिए अपनी भाभी की नाक काट दी क्यों कि वह भाई-भाई के झगड़े में बीच-बचाओ करने आ गई थी। दर्द से कराह रही और अपना चेहरा छुपा रही इस महिला की नाक को काटकर दर्द किसी गैर ने नहीं उसके अपने ही देवर ने दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को को गिरफ्तार कर लिया।

अगले पेज पर देखिये वीडियो के साथ पूरी खबर:

[/nextpage]

[nextpage title=”man cut nose of women” ]

यह है पूरा मामला

https://www.youtube.com/watch?v=dlpRglYXBvU&feature=youtu.be

  • जानकारी के मुताबिक, मामला पूरनपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाइन पार साहूकारा का है।
  • यहां रहने वाले राजीव का उसके छोटे भाई राजकुमार से कई दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था।
  • रविवार को जब राजीव और उसकी पत्नी गुड़िया घर पर अकेली थी तभी राजीव की अपनी मां से कहासुनी हो गयी।
  • तभी एक राय होकर राजकुमार अपने बड़े भाई राजीव के घर आया और गाली-गलौज करने लगा।
  • मना करने पर वो मारपीट पर उतारू हो गया।
  • मामले ने जब तूल पकड़ा तो राजकुमार ने अपने और साथी बुला लिये जिसके बाद उसने बड़े भाई के घर में जमकर ताण्डव मचाया।
  • इतना ही नहीं उसने धारदार हथियार से बड़े भाई पर प्रहार किये।
  • अपने पति को बचाने आई राजकुमार ने भाभी को भी नहीं बख्शा और उनकी भी नाक चाकू से काट दी।
  • दोनों ही पति पत्नी का पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
  • वहीं पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  • फिलहाल महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया गया है।
  • महिला की नाक की हड्डी भी कटी बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें