2019 के लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी में सब कुछ पहले की तरह ठीक होता दिखाई दे रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच दूरियां राज्य सभा चुनावों के समय से काफी कम हुई हैं जिसका कारण है कि चुनावों में शिवपाल ने पाला नहीं बदला और सपा प्रत्याशी को अपना वोट दिया था जिससे अखिलेश यादव काफी खुश हैं। खबरें हैं कि बहुत जल्द शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का ऐलान किया जा सकता है। बीते दिनों शिवपाल यादव ने सपा से निकाले गए एक बाहुबली विजय मिश्र से मुलाकात की थी जिससे नयी चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।

विजय मिश्र से मिले शिवपाल :

2019 के लोकसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव पारिवारिक और पार्टी की कलह को खत्म कर देना चाहते हैं। यही वजह है कि अखिलेश के चाचा और पूरा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को महासचिव का पद देने की चर्चा जोरों पर है। इन खबरों के बाद भी शिवपाल का अपना दबदबा कायम है। इस बीच वे उस नेता से मिलने उसके घर पहुंचे जिसे अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला हुआ था। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पूर्वांचल के भदोही और उसके बाद मिर्जापुर पहुंचे। समाजवादी पार्टी में अलग-थलग पड़ जाने के बाद उनके साथ ज्यादा लोग नहीं थे। भदोही जाते ही शिवपाल यादव सपा से निकाले गए ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के घर पहुंचे। यहाँ उन्होंने विजय मिश्रा के साथ खाना खाया।

 

ये भी पढ़ें : सपा के पूर्व बाहुबली नेता ने पत्नी के लिए माँगा लोकसभा टिकट

 

सपा में हो सकती है वापसी :

सपा में कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव के महासचिव बनाये जाने की खबरें चल रही है। हालाँकि इस मामले में अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीते दिनों सपा नेता शिवपाल यादव ने अपने भदोही दौरे पर सपा के पूर्व बाहुबली नेता विजय मिश्र से मुलाकात की थी। विजय मिश्र की मुलायम और शिवपाल से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। सियासी गलियारों में खबरें हैं कि अगर सपा ने शिवपाल को महासचिव बनाया तो तो वे विजय मिश्र की पार्टी में वापसी करा सकते हैं। हालाँकि इस मामले में किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव के निजी सचिव जैनेन्द्र यादव की माता का देर रात निधन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें