निगोहां व आसपास के गांव में आवारा जानवरों का कहर जारी है। खेत चर रहे जानवरों को देख निगोहां गांव के रहने वाली एक महिला द्वारा उसे खदेड़ना महंगा पड़ गया। जानवरों को खदेड़ रही महिला को खेत में घुसे एक जानवर ने दौड़ा कर लहुलुहान कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने उसे बचाया और पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला निजी अस्पताल में भर्ती

  • अर्जुनगंज के पास निगोहां गांव के रहने वाले किसान राजेंद्र की पत्नी मीरा दोपहर अपने उर्द के
  • खेत देखने गयी थी।
  • तभी खेत में उसने देखा कि 50 से 60 आवारा जानवर घुसकर खेत चर रहे थे।
  • यह देख मीरा उन्हें लाठी डंडे लेकर खदेड़ने लगी तभी एक जानवर ने उसे दौड़ा लिया।
  • और उसके बाद मीरा को मारने लगा तभी महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े।

ये भी पढ़ें : आगरा में भारतीय शिक्षा पर किया जायेगा ‘मंथन’!

  • मीरा को जानवरों से जब तक लोगों ने बचाया तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।
  • जिसका उपचार कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
  • इस बाबत किसान यूनियन तहसील अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया कि ये इलाके में चारों तरफ आवारा जानवर हैं ।
  • सैकड़ों की संख्या में होने के कारण ये लोगों के लिए आफत बन गए हैं।
  • इससे रोजाना किसानों की फसलें नष्ट तो हो ही रही हैं साथ ही किसानों की जान पर भी बनी हुई है।
  • इन जानवरों के लिए जिलाधिकारी, तहसील अधिकारी को कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है।
  • लेकिन इसके लिए किसी ने कोई कदम नही उठाया।
  • अगर इन जानवरों के लिए प्रशासन कोई कदम नही उठाता है तो वह तहसील के घेराव करेंगे।

ये भी पढ़ें : प्रशासन ने बाढ़ के लिए जारी किये हेल्पलाइन नंबर!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें