नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों ने कार्यालय में पॉर्न साइट्स देखते देखते सर्वर ही ध्वस्त करवा डाला।

  • बाबुओं की इन करतूतों ने नगर निगम में बड़ी समस्या खड़ी कर दी है।
  • बताया जा रहा है कि बाबुओं की इस करतूत से निगम के सर्वर में कोई शक्तिशाली वायरस ने हमला कर दिया है।
  • इस वॉयरस की बजह से करीब डेढ़ लाख फाइलें करप्ट हो गई हैं।
  • नगर निगम के अधिकारियों की माने तो करीब 40 हजार फाइलें रिकवर नहीं हो पाईं हैं।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, पिछली 5 मार्च को नगर निगम के अधिकारियों ने करीब डेढ़ लाख फाइलों के न मिलने की शिकायत की थी।
  • इसके बाद जब अधिकारियों ने जांच करवाई तो पता चला कि सर्वर में वायरस घुस आने से फाइलें गायब हो गईं।
  • नगर निगम का काम देख रहे प्रोग्रामर ने इस बारे में अपर नगर आयुक्त को बताया कि 14 मार्च की रात को 9:00 बजे के करीब सर्वर में वायरस का अटैक हुआ।
  • यह वायरस काफी शक्तिशाली बताया जा रहा है।
  • प्रोग्रामर ने आशंका जाहिर की है कि कंप्यूटर कक्ष में बैठे बाबुओं ने इंटरनेट के जरिए पॉर्न फिल्म डाउनलोड की, इसी दौरान वायरस सर्वर में घुस आया।
  • इस वजह से करीब डेढ़ लाख फाइलें उड़ गईं, मामला गंभीर होने के बाद निगम प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या कहते हैं जिम्मेदार

  • इस संबंध में अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कंप्यूटर कक्ष में पॉर्न फिल्म की वजह से सर्वर में वायरस घुसने का प्रोग्रामर ने अंदेशा जताया है।
  • इस मामले में जांच कराई जा रही है।
  • उन्होंने बताया कि नगर निगम के कंप्यूटरों में ऐसी सभी साइट्स को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • उन्होंने कहा कि अधिकारियों के अनुसार वायरस का अटैक सर्वर में प्रचार विभाग, अटेंडेंस और सफाईकर्मी भर्ती की फाइलों पर हुआ।
  • उन्होंने बताया कि करीब एक लाख दस हजार फाइलें रिकवर हो गई हैं।
  • लेकिन भर्ती का डेटा पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाया है।
  • उन्होंने कहा कि अगर यह डेटा रिकवर नहीं हो पाता है तो नए सिरे से डेटा फीड करना पड़ेगा।

यूपीडेस्को संस्था ने फीड किया था डेटा

  • बता दें कि नगर निगम प्रशासन ने सफाईकर्मियों की भर्ती के डाटा को डिजिटाइज करने का काम यूपीडेस्को के जरिए एक कार्यदायी संस्था टेक्नोक्रेट को दिया था।
  • टेक्नोक्रेट ने करीब 5 लाख फॉर्मों का डाटा निगम के सर्वर में फीड किया था।
  • इस सर्वर में कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रचार और हाउस टैक्स से हुई आय का भी हिसाब रहता है।
  • लेकिन बाबुओं की करतूत ने पूरे सर्वर को ही बैठा दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें