एक तरफ जहाँ राजधानी में स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीँ दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में ताला लटकाकर डॉक्टर मौज करने निकल रहे हैं। ऐसा ही नजारा तेलीबाग स्थित अरबन हेल्थ सेन्टर में उस वक़्त दिखा जब केन्द्र का निरीक्षण करने मुख्य चिकित्साधिकारी पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोग हेल्थ सेन्टर की अव्यवस्था की कई बार शिकायतें कर चुके हैं। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एस बाजपेयी ने संज्ञान लिया आैार सुबह आठ बजते ही निरीक्षण करने पहुंचे।

ये भी पढ़ें :डॉक्टरों की लापरवाही से फिर गयी नवजात की जान!

काटा जायेगा वेतन

  • औचक निरीक्षण करने पहुचें मुख्य चिकित्साधिकारी को न तो मौके पर डाक्टर मिले न नर्स।
  • हेल्थ सेंटर पर सीएमओ को देखकर लोगों का जमावड़ा लगने लगा।
  • लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
  • कई मरीजों में डेंगू व स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
  • यहाँ हेल्थ सेन्टर केवल नाम के लिए है उपचार के लिए लोगों को सिविल अस्पताल और बलरामपुर अस्पताल जाना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: पीएम ने संसदीय बोर्ड बैठक में सांसदों की ली क्लास!

  • लोगों ने बताया कि यहां बैठने वाला पूरा स्टाफ अक्सर गायब रहता है।
  • करीब एक घंटे तक सीएमओ रूके लेकिन कोई भी कर्मचारी नहीं आया।
  • मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे जब हम निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
  • तो अर्बन हेल्थ सेन्टर तेलीबाग बन्द मिला था। स्थानीय लोगों कि शिकायत आई थी।
  • मामले की गम्भीरता से लेते हुए निरीक्षण किया तो हेल्थ सेन्टर बन्द मिला।
  • सभी अनुपस्थित डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
  • साथ ही यदि इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ तो आगे की कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें: वीडियो: लाठीचार्ज के बाद महिला हुई बेहोश, नहीं मिली एम्बुलेंस!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें