Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अब VVIP गेस्ट हाउस के सामने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की दीवारें हुईं भगवा

VVIP Guest House opposite Loreto Convent Lucknow painted Saffron

VVIP Guest House opposite Loreto Convent Lucknow painted Saffron

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सरकारी इमारतों से लेकर स्कूलों पर भी भगवा रंग चढ़ाने का काम लगातार जारी है। राजधानी लखनऊ में हज राज्य समिति, कैसरबाग थाने के बाद अब वीवीआईपी गेस्ट हाउस के सामने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में भी भगवा रंग चढ़ गया है। स्कूल की बहारी दीवार भगवा रंग से रंगी गई है।

बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में हज हाउस को भगवा रंग से रंगवा दिया गया। मामला मीडिया में आने के बाद हज कमेटी ने यू टर्न ले लिया। भगवा रंग किए जाने के मामले में हज समिति के सचिव ने खबरें प्रसारित होने के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिक गाढ़े रंग से बॉउंड्रीवाल रंग कर निर्देशों के विपरीत कार्य किया गया। मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर सुधार किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

भगवा रंग चढ़ाने का ये मामला केवल हज हाउस का ही नहीं है। राजधानी के कैसरबाग कोतवाली को भी भगवा रंग से रंगवाया गया। इस मामले ने भी सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया। हालांकि इस मामले में जिम्मेदारों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। शहर में सरकारी इमारतों पर लगातार भगवा रंग चढ़ाया जा रहा है। इसको लेकर विपक्षी पार्टियां भी भाजपा पर निशाना साध रही हैं।

https://twitter.com/Interceptors/status/949902202125959168

राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० रमेश दीक्षित ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह अपनी नाकामी को छुपाने के लिए रोज नए नए शिगूफे (इमारत को भगवा रंगवाने) गढ़ रही है। ताकि जनता का ध्यान मुद्दों से हटा सके और रोजगार और कानून व्यवस्था की नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही है। डॉ० दीक्षित ने प्रदेश सरकार को सलाह दी कि वह जल्द आलू के भण्डारण और आलू से जुड़े उद्योग का विस्तार करे ताकि किसान सीधे अपनी फसल को बेच कर उसका उचित मूल्य पा सके। आलू उद्योग से जुड़े बिचौलियों पर जल्द अंकुश लगा कर किसानों को रहत दें अन्यथा राकापा जल्द आलू के समर्थन मूल्य के मुद्दे पर विधानसभा को घेरेगी।

 

[foogallery id=”169013″]

Related posts

गोरखपुर: डेंगू से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी!

Kamal Tiwari
8 years ago

बड़ी खबर: योगी के ये मंत्री दे सकते हैं इस्तीफ़ा!

Praveen Singh
8 years ago

झांसी: कुशवाहा समाज केवल वोट बैंक के लिए: दीपमाला कुशवाहा

Shivani Awasthi
6 years ago
Exit mobile version