बीते 14 अगस्त को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क मार्ग से गोरखपुर स्थित BRD मेडिकल कॉलेज के दौरे पर जा रहे थे, इस दौरान संत रविदास नगर के खलीलाबाद शहर के NH-28 को सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के स्वागत के चलते जाम कर रखा था, इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने एक एम्बुलेंस को भी हाथ देकर रोक दिया, जिसके बाद मरीज सहित वह एम्बुलेंस कई घंटों तक जाम में फंसी रही थी। इसी क्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में होने वाले VVIP मूवमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला(VVIP movement decision) किया है।

VVIP कल्चर के बाद VVIP ट्रीटमेंट पर योगी सरकार का हमला(VVIP movement decision):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार सँभालते ही प्रदेश से VIP कल्चर खत्म किया था।
  • जिसके बाद प्रदेश सरकार की निगाहें VVIP मूवमेंट पर आकर लग गयी हैं।
  • गौरतलब है कि, देश में अक्सर ऐसा सुनने को मिलता है कि, VVIP में मूवमेंट में कोई एम्बुलेंस फंसी है।
  • अभी हाल ही में अखिलेश के स्वागत के दौरान खलीलाबाद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।
  • जिसके बाद योगी सरकार ने प्रदेश में VVIP मूवमेंट को लेकर नए निर्देश जारी किये हैं।

योगी सरकार ने आपातकालीन वाहनों को लेकर निर्देश जारी किये(VVIP movement decision):

  • VVIP मूवमेंट के जाम में फंसने वाले आपातकालीन वाहनों को लेकर CM ने निर्देश दिए हैं।
  • जिसके तहत CM योगी ने आपातकालीन वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाये जाने की बात कही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, डीएम-एसएसपी इस बात का ध्यान रखें कि आपातकालीन वाहनों का मार्ग अवरुद्ध न हो।
  • CM योगी ने ये भी कहा कि, VVIP मूवमेंट के दौरान किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न हो।
  • साथ ही CM ने कहा कि, आवश्यकता पर आपातकालीन वाहन प्रमुख अस्पताल तक पहुँच सके ऐसी व्यवस्था हो।

ये भी पढ़ें: नया मंत्र: स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ्य उत्तर प्रदेश!

ये भी पढ़ें: अपने संसदीय क्षेत्र में आज से 4 दिन गुजारेंगे गृह मंत्री!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें