कंदवा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में मंगलवार की दोपहर खेत से शौच कर आते समय पड़ोस की कच्ची ईट की दीवार गिर जाने से 10 वर्षीय आँचल गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
- आवाज सुनकर परिजनों व ग्रामीणों ने घायल बालिका को मलबे से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- इससे परिवार में कोहराम मच गया।
- सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
- कम्हरिया निवासी गौरीशंकर खरवार की 10 वर्षीय पुत्री आँचल मंगलवार की दोपहर खेत में शौच कर घर वापस आ रही थी।
- अचानक पड़ोस के महेन्द्र गोंड की कच्ची ईट की दीवार गिर गयी।
- इससे आँचल दीवार के मलबे में दब गयी।
- आवाज सुनकर परिजनों व ग्रामीणों ने मलबे में दबी बालिका को बाहर निकाला।
- लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- कंदवा थानाध्यक्ष राम जी सिंह ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।
- मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह व प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह झुन्ना ने जिला प्रशासन से गरीब परिवार को अहेतुक राशि दिलवाने की मांग की है।
माँ का रोकर हुआ बुरा हाल
- दीवार गिरने से अपनी पुत्री की मौत पर सुनीता खरवार दहाड़े मारकर रो रही थी।
- मृतक अपने छः बहनो व एक भाई में चौथे नम्बर पर थी।
- घटना से पूरा गांव गमगीन रहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.