उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के परिणामों का आना शुरू हो चुका है। इस चुनाव के नतीजे सभी पार्टियों के काफी हैरान कर देने वाले हैं। राजधानी लखनऊ में पार्षद के चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है।


  • इन सीटों पर जीती सपा:

    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
    • यूपी में मेयर की 16 में से 14 पर बीजेपी आगे चल रही है।
    • वहीँ समाजवादी पार्टी का तो अभी तक किसी भी सीट पर खाता तक नहीं खुल सका है।
    • इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भाजपा को टक्कर देते हुए 2 सीटों पर आगे चल रही है।
    • मेयर के अलावा 145 नगर पंचायत की सीटों के परिणाम को घोषित कर दिया गया है।
    • वहीँ मथुरा नगर निगम से भाजपा के उम्मीदवार की जीत हो गयी है।
    • यहाँ से भाजपा के मुकेश आर्य ने भारी अंतर के साथ जीत दर्ज की है।
    • बीजेपी के मुकेश आर्य ने भारी अंतर के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया है।
    • यहाँ से मोहन सिंह कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के प्रत्याशी थे।
    • साथ ही लखनऊ से भी कई सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है।
    • यहाँ पर जानकीपुरम वार्ड-1 से सपा प्रत्याशी शीबा चाँद ने जीत हासिल की है।
    • साथ ही कई अन्य सीटों समाजवादी पार्टी इस समय आगे चल रही है।
    • वाही सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर के वार्ड-1 से सपा प्रत्याशी लाल बहादुर ने जीत दर्ज की है।
    • इन्होने भाजपा के देवेन्द्र को लगभग 366 वोटों से हरा दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें