Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वाराणसी: भारी बारिश के चलते गंगा नदी का जल स्तर बढ़ा

Water level of river Ganga rises

Water level of river Ganga rises

उत्तर प्रदेश में इन दिनों नदियां बाढ़ के कहर से उफनाई हुई हैं। गंगा, यमुना, घाघरा, गोमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इलाहाबाद में लगातार बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों में पानी का जलस्तर खतरे के निशान (84.73 मीटर) की ओर बढ़ रहा है, जिससे नदियों के किनारे बसे गांवों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वहीं वाराणसी में गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर 65.78 m पहुँच गया। इससे प्रशासन ने गंगा नदी में नौका विहार प्रतिबंधित कर दिया है। बताया जा रहा है कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ का पानी मंदिरों में घुस गया है इससे आधे से अधिक मंदिर तक डूब गए हैं। फिलहाल बाढ़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। नदियों के किनारे बसे गांवों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के भीतर खतरे के निशान से ऊपर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इलाहाबाद में गंगा का जलस्तर 78.43 मीटर और यमुना का 77.92 मीटर तक पहुंच चुका है, जिसके बाद प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। वहीं लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात ड्यूटी स्टॉफ से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सिंचाई विभाग बाढ़ खंड की ओर से कंट्रोल रूम भी बना दिया गया है। सिंचाई विभाग के मुताबिक नरोरा डैम, कालागढ़ डैम व हरिद्वार बैराज से लगभग एक लाख क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण केन और बेतवा नदियां उफना उठीं हैं। इन नदियों का पानी यमुना में आ रहा है। इसलिए यमुना में तेजी से पानी बढ़ रहा है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”उत्तर प्रदेश की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

Related posts

मैनपुरी में सपा विधायक ने पार्टी कार्यालय पर डाला डेरा!

UP.org Editor
8 years ago

अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई 15 मई तक बढ़ाई

Shivani Awasthi
7 years ago

एसडीएम ने दिया दिव्यांग शिक्षामित्र को धक्का, शिक्षकों ने किया परीक्षा बहिष्कार

Bharat Sharma
7 years ago
Exit mobile version