मानसून और पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तीन दिन से लगातार बढ़ रहा है।

खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही घाघरा:

  • पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
  • घाघरा इस वक़्त खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, साथ ही इसके जलस्तर बढ़ने की रफ़्तार 2 सेंटीमीटर/घंटा है।
  • सिर्फ 2 दिन के अंतराल पर नदी ने विकराल रूप ले लिया है।
  • नदी के किनारे बसे करीब 1 दर्जन से अधिक गांव पानी से घिर गए हैं।
  • प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है।
  • घाघरा में आई बाढ़ से नदी किनारे बसे गांव के लोगों को इस दौरान काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
  • अधिकारी घाघरा के बढ़े हुए जलस्तर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसडीएम एसपी शुक्ला ने बाढ़ की हकीकत देखी।
  • एसडीएम ने जानकारी दी कि, बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
  • क्षेत्रीय लेखपालों को गांव गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • नदी किनारे के नाविकों को भी बचाव करने के निर्देश दिए गये हैं, साथ ही कई गांवो में नावों की संख्या भी बढ़ाई गयी है।
  • लगातार बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचना दे दी है।
  • एनडीआरएफ की टीम बहराइच के लिए रवाना हो चुकी है।
  • बाढ़ की सूचना के लिए कण्ट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है।

कण्ट्रोल रूम का नम्बर: 0522- 272281

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें