भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया।

सपा और बसपा से मुक्त करना है यूपी को:

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कन्नौज में अपने सम्बोधन में सपा और बसपा पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश को सपा और बसपा मुक्त बनाना है।
  • अमित शाह ने आगे कहा कि, सपा और बसपा ने मिलकर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि, चाचा-भतीजा-बुआ की तिकड़ी ने प्रदेश को बर्बाद किया हुआ है।

नोटबंदी पर बोले अमित शाह:

  • कार्यक्रम में अमित शाह ने नोटबंदी पर कहा कि, कालाधन रखने वालों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, 1-2 दिन लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।
  • साथ ही अमित शाह ने कहा कि, 5 दिन के बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, लाइन में खड़े लोगों की संवेदना जानते हैं।

सपा के गुंडों ने जमीन पर कब्ज़ा किया हुआ है:

  • अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, सपा के गुंडों ने प्रदेश में जमीनों पर कब्ज़ा कर रखा है।
  • उन्होंने कहा कि, भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले इन गुंडों से निपटेंगे।
  • अमित शाह ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी सपा और बसपा को घेरा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें