उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई इलाकों में सोमवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद बारिश होने की संभावना है।

तापमान में खास इजाफे की उम्मीद नहीं-

  • मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और उमस रहेगी।
  • आद्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा।
  • अधिकतम तापमान में कोई खास इजाफा होने की उम्मीद नहीं है।
  • पूर्वांचल सहित राज्य के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग की चेतावनी, भारी वर्षा की संभावना!

राज्य के अन्य इलाकों का तापमान-

  • लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • कानपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इसके अलावा बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया एलर्ट!

यह भी पढ़ें: मानसून के मौसम में इस तरह करे खुद की देखभाल!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें