Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के तैंतीस जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के तैंतीस जिलों में बारिश का अलर्ट:

लखनऊ में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावना; गर्मी से मिली राहत

लखनऊ : लखनऊ में आज गुरुवार सुबह सात बजे से हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो गया।

दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर उत्तर प्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है।

कल बुधवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत 17 जिलों में आसमान में काले बादल छा गए।

आज गुरुवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से निजात मिली है।

मौसम विभाग ने तेज हवाओं के बीच आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

वैज्ञानिकों ने आज अवध और पश्चिमी यूपी के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में इस मानसून का पहला कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है।

इसके असर से उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। 11-12 जून को पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।

पश्चिमी यूपी के 17 जिले में अलर्ट

अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, गोंडा, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, कासगंज, एटा जिले में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग में इस संबंध में लगातार अलर्ट जारी कर संबंधित जिलों को चेतावनी दी थी।

अवध के 16 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग में लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, सहारनपुर, शामली, बागपत, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया है।

Related posts

रिटायर्ड IB ऑफिसर 9 दिन से गायब, ढूंढने के लिए नही तैयार संवेदनहीन पुलिस!

Mohammad Zahid
7 years ago

ग्रेटर नोएडा एनसीआर बना छात्रों की पहली पसंद

Sudhir Kumar
6 years ago

चिड़ियाघर मे टूटी भालू की जोड़ी, चिड़ियाघर मे मादा भालू की मौत, हार्ट अटैक पड़ने से हुयी मादा रानी की मौत, ढाई माह पहले मादा ने जन्मा था नर शावक, ज़ू मे एक नर और एक शावक नर बचे.

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version