राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

समान्य बारिश होने के आसार-

  • दिन में बादल छाए रहने और बारिश होने की भी संभावना है।
  • मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और धूप निकलेगी।
  • तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।
  • गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
  • दिन में कई जिलों में समान्य बारिश होने के आसार हैं।
    मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना-

  • राष्ट्रीय राजधानी में भी सुबह से बदली छाई हुई है।
  • दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और शाम या रात को हल्की बारिश हो सकती है।
  • दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बारिश के कारण देश के आधे हिस्से में मची त्राहि-त्राहि!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें