निकाय चुनाव के चलते पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है। ऐसे में व्हाट्सएप्प ग्रुप में भी कोई भ्रामक सूचनाएं, प्रचार प्रसार पोस्ट ना करें, पुलिस की इस पर नजर है, ऐसी सूचनाएं पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखा जायेगा। साथ ही ग्रुप एडमिन को भी जेल जाना पड़ेगा, राज्य निर्वाचन आयोग ने यूपी के सभी जिलों के कप्तानों को सोशल मीडिया पर नजर बनाये रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। (WhatsApp admins)
यूपी में 22 नवंबर से होंगे निकाय चुनाव, एक दिसंबर को मतगणना
ये है निकाय चुनाव की तारीख
- राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि निकाय चुनाव का पहला चरण 22 नवंबर को होगा। (WhatsApp admins)
- इसमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद में चुनाव सम्पन्न होंगे।
- दूसरा चरण 26 नवंबर को होगा, जिसमें 26 नगर निगम और 51 पालिका परिषद में चुनाव कराए जाएंगे।
- 29 नवंबर को तीसरे चरण में 26 जिलों में 5 नगर निगम और 76 नगर पालिका परिषद के चुनाव होंगे। मतदान सुबह 7:30 से शाम 5 बजे तक होगा।
- वहीं मतगणना 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
- परिणाम की सूचना मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी।
- चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।
- जिसके चलते राजस्व, पुलिस, गृह, नगर विकास में ट्रांसफर, नियुक्ति पर प्रतिबंध होगा।
बाहर नहीं जा पायेगा किसी जिले का कोई कप्तान
- राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने बताया कि चुनाव सुरक्षा में पैरा मिलिट्री फोर्स का के बजाए यूपी पुलिस, पीएसी तैनात की जाएगी।
- 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
- इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
- नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।
- बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।
- चुनाव के दौरान किसी भी जिले का कप्तान जिले से ना तो बाहर जा सकेगा ना ही छुट्टी पर जा पायेगा। (WhatsApp admins)
- बिना चुनाव आयोग की अनुमति से कप्तान या कोई अधिकारी ट्रेनिंग पर भी नहीं जा पायेगा।
22 नवम्बर को प्रथम चरण का चुनाव
- 22 नवंबर – शामली, मेरठ, हापुड़
- 22 नवंबर – बिजनौर, बदायूं, हाथरस
- 22 नवंबर – कासगंज, आगरा, कानपुर
- 22 नवंबर – जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट
- 22 नवंबर – कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव
- 22 नवंबर – हरदोई, अमेठी, फैजाबाद
- 22 नवंबर – गोंडा, बस्ती, गोरखपुर
- 22 नवंबर – आजमगढ़, गाजीपुर
- 22 नवंबर – को सोनभद्र में भी होगा चुनाव
सपा के पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की संपत्ति कुर्क कर गिरफ़्तारी के आदेश
26 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव
- 26 नवंबर – लखनऊ में होगी वोटिंग
- 26 नवंबर – मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद
- 26 नवंबर – गौतमबुद्धनगर, अमरोहा
- 26 नवंबर – रामपुर, पीलीभीत
- 26 नवंबर – शाहजहांपुर, अलीगढ़
- 26 नवंबर – मथुरा, मैनपुरी
- 26 नवंबर – फर्रुखाबाद, इटावा
- 26 नवंबर – ललितपुर, बांदा
- 26 नवंबर – इलाहाबाद, लखनऊ
- 26 नवंबर – सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर
- 26 नवंबर – बहराइच, श्रावस्ती
- 26 नवंबर – संतकबीरनगर, देवरिया
- 26 नवंबर – बलिया, वाराणसी, भदोही
फिर दागी कंपनी को मिला online दरोगा भर्ती परीक्षा कराने का जिम्मा
29 नवम्बर को तीसरे चरण का चुनाव
- 29 नवंबर – सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर
- 29 नवंबर – मुरादाबाद, संभल, बरेली
- 29 नवंबर – एटा, फिरोजाबाद
- 29 नवंबर – कन्नौज, औरैया
- 29 नवंबर – कानपुर देहात
- 29 नवंबर – झांसी, महोबा
- 29 नवंबर – फतेहपुर, रायबरेली
- 29 नवंबर – सीतापुर, लखीमपुर खीरी
- 29 नवंबर – बाराबंकी, बलरामपुर
- 29 नवंबर – सिद्धार्थनगर, महराजगंज
- 29 नवंबर – कुशीनगर, मऊ
- 29 नवंबर – चंदौली, जौनपुर (nagar nikay chunav)
- 29 नवंबर – मिर्जापुर में भी होगा चुनाव
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.