उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के एक कार्यक्रम में शिरकत की, इसके अलावा वहां प्रशिक्षण ले रहे करीब 200 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अखिलेश ने संबोधित किया।
नोटबंदी से आम जनता मुश्किल में:
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को HCL के कार्यक्रम में शिरकत की थी।
- जिसमें उन्होंने करीब 200 प्रशिक्षण ले रहे लोगों को संबोधित किया था।
- अपने संबोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी को समस्या बताया।
- उन्होंने कहा कि, 500 और 1000 के नोट बंद होने से आम जनता को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।
- मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, नोटबंदी की वजह से बैंकों और एटीएम पर लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई हैं।
55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन:
- मुख्यमंत्री अखिलेश ने कार्यक्रम में अपनी पेंशन योजना का भी जिक्र किया।
- उन्होंने कहा कि, समाजवादी सरकार 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रही है।
- सीएम अखिलेश ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी सबको स्मार्टफोन दे रही है।
- अखिलेश यादव ने आगे सवाल पूछते हुए कहा कि, स्मार्टफोन कोई और पार्टी दे रही हो तो बताओ।
- उन्होंने आगे कहा कि, नौजवानों को समाजवादियों ने लैपटॉप बांटे।
- इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, लैपटॉप से हमारी और नेताजी की तस्वीर नहीं हटा पाए।
विरोधियों पर हमला:
- कार्यक्रम में सीएम अखिलेश ने अपने विरोधियों पर भी हमला किया।
- जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा और बसपा की तकलीफ ये की वो हमारे काम को नहीं समझ पा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार