उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में गुरूवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को जिन्दा जला दिया। इसके बाद उसने पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने ये हत्यायें अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के शक होने के चलते की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kaushambi, Uttar Pradesh

  • पूरामुफ्ती गाँव में रहने वाले कंचन को अपनी पत्नी गौरी के अवैध सम्बन्ध होने का शक था। देर रात वह इस बात को लेकर गौरी से झगड़ने लगा।
  • झगड़ा ख़त्म होने के बाद जब सभी लोग सो रहे थे, तभी उसने उसने पत्नी और बेटियों तनु, तराना और तृष्णा पर पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
  • घटना के बाद कंचन थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की सारी जानकारी दी।                                   Kaushambi, Uttar Pradesh
  • उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गौरी के उसके चचेरे भाई के साथ अवैध सम्बन्ध थे। वह एक साल पहले उसके साथ भाग भी चुकी थी।
  • गौरी के वापस आने के बाद उसने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं सुधरी। गुरूवार रात को इसी वजह से हुए झगड़े के बाद उसने पत्नी और अपनी बेटियों पर केरोसीन और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
  • उसका कहना है कि पत्नी को मारने के बाद जेल चला जाता या फिर उसे फांसी दे दी जाती। जिसके बाद उसकी बेटियों की देख-भाल करने वाला कोई नही रहता, इसीलिए उसने बेटियों को भी मार डाला। पुलिस ने कंचन के कबूलनामे के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें