भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज इलाहाबाद में हैं। सोनिया गाँधी का यह दौरा अत्यंत गुप्त था, जिसकी जानकारी उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी नही थी। सोनिया गाँधी का यह एक महीने में इलाहाबाद का दूसरा दौरा है। कांग्रेस अध्यक्षा के इस बिना पूर्व सूचना के कार्यक्रम से उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैरान व खुश, दोनों ही थे।

Sonia Gandhi in Allahabad

क्या हो सकती है प्रियंका गाँधी के नाम की घोषणा?:

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज बिना किसी पूर्व सूचना के इलाहाबाद पहुँच गयीं। कांग्रेस अध्यक्षा के आने की सूचना पार्टी के कार्यकर्ताओं या अन्य किसी को भी नही थी। ऐसा माना जा रहा है की सोनिया गाँधी का यह आकस्मिक दौरा प्रदेश में प्रियंका गाँधी के नए राजनीतिक परिदृश्य की भूमिका हो सकती है। गौरतलब है की पार्टी के अंदर कई बार प्रियंका गाँधी को कांग्रेस का चेहरा बनाये जाने की मांग होती रही है। हालाँकि राहुल गाँधी जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं, पार्टी उन्हें ही अपने भविष्य का चेहरा मानती है। परन्तु यह भी सच है की राहुल गाँधी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में मतभेद हैं। पार्टी के सदस्यों का एक हिस्सा इस बात पर काफी मुखर है की पार्टी का भविष्य कौन होना चाहिए। हाल ही में प्रियंका के राजनीतिक सफ़र की शुरुआत के बाद से पार्टी में उन्हें एक नायक के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में इस बात की पूरी सम्भावना हो सकती है की सोनिया गाँधी उत्तर प्रदेश 2017 के चुनावों के लिए प्रियंका गाँधी को पार्टी का चेहरा घोषित कर दें और यदि सोनिया गाँधी प्रियंका को यूपी चुनावों का कांग्रेस का चेहरा बनाती हैं तो 2017 रोमांचक होने वाला है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें